एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाकर दर्शकों की फेवरेट बनीं बॉलीवुड की पॉपुलर और सेंसेशनल सिंगर नेहा कक्कड़ किसी पहचान की मोहताज नहीं। नेहा के गानों पर आज पूरी दुनिया झूम रही है लेकिन कामयाबी का यह सफर आसान नहीं था। कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। नेहा ने साल 2006 में पहली बार इंडियन आइडल के दूसरे सीजन के लिए ऑडिशन दिया और क्वालिफाई कर कामयाबी की सीढ़ी चढ़ी लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए नेहा ने कितने पापड़ बेले थे?














