न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ठाकरे' : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कितना मुश्‍किल था बाला साहेब का रोल निभाना

फिल्म 'ठाकरे' अभिजीत पानसे द्वारा निर्देशित है और मराठी और हिंदी, दो भाषाओं में एक साथ बनाई गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 9:55:43

'ठाकरे' : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कितना मुश्‍किल था बाला साहेब का रोल निभाना

कल 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर शिव सेना संस्थापक बाल साहेब ठाकरे ( Bal Thackeray
) की बायोपिक ‘ठाकरे (Thackeray)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म का मुकाबला कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित और विवादास्पद फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से होने जा रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 से 15 करोड़ के मध्य कारोबार कर सकती है। वहीं ठाकरे के बारे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन 4 से 5 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अमृता राव ने बुधवार को प्रमोशन किया। उनके साथ फिल्म के लेखक व शिवसेना नेता संजय राउत (Shivsena Sanjay Raut) और उनकी फिल्म निर्माता पुत्री पूवार्शी संजय राउत भी मौजूद थीं।

फिल्म 'ठाकरे (Thackeray)' अभिजीत पानसे द्वारा निर्देशित है और मराठी और हिंदी, दो भाषाओं में एक साथ बनाई गई है। बाल ठाकरे के जीवन पर बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) , ठाकरे के रूप में, जबकि अमृता राव (Amrita Rao) उनकी पत्नी की भूमिका में हैं।

bollywood,nawazuddin siddiqui,bal thackeray,thackeray,thackeray movie

नवाज ने बताया, "मुझे इस तरह की भूमिकाएं मिलने पर वास्तव में खुशी महसूस होती है। भगवान का शुक्र है कि मेरी 25 साल की कड़ी मेहनत को इस फिल्म से एक नया मुकाम मिलेगा। मैं वास्तव में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना पसंद करता हूं और इनके जरिये हमेशा अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की कोशिश करता हूं। ऐसे में यह भूमिका मेरे करियर के लिए बहुत मायने रखती है।" उन्होंने कहा, "जब आप इस तरह की भूमिकाएं करते हैं, तो आपको उस चरित्र पर विश्वास और उसकी विचारधारा पर विश्वास करना होगा। ऐसा करने पर ही हम सही मायनों में इसे चित्रित करेंगे। इसलिए बड़े पर्दे पर खुद को बालासाहेब के रूप में पेश करना मेरे लिए वास्तव में चुनौतीपूर्ण था।"

अमृता राव ने कहा, "यह भूमिका वास्तव में मेरे लिए एक अलग तरह के क्षेत्र की थी। यह भूमिका निभाना एक महान अनुभव था। मैंने बहुत कुछ सीखा, मैं कह सकती हूं कि वाकई मुझे इस फिल्म में काम करके बहुत मजा आया।"

अमृता ने कहा, "मेरे शोध में मुझे बालासाहेब के व्यक्तित्व के बारे में कुछ विशेष पहलुओं का पता चला। वे एक फैमिली मैन भी थे। मैंने अपने निर्देशक के साथ इस पर चर्चा की और हमने इस तथ्य को शामिल करने का प्रयास किया कि मैं मीना ताई के चरित्र को यादगार बना सकूं।" फिल्म बालासहेब ठाकरे के 93वें जन्मदिन 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

bollywood,nawazuddin siddiqui,bal thackeray,thackeray,thackeray movie

बता दे, ठाकरे को महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जा रहा है। लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के सुपर हिट होने में महाराष्ट्र की अहम् भूमिका रहेगी। इसे मुम्बई व महाराष्ट्र रीजन में हिन्दी के साथ-साथ मराठी में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। ठाकरे को भारत में लगभग 1300 स्क्रीन्स मिल रही हैं वहीं ओवरसीज में इसे 400 से ज्यादा स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। बाल ठाकरे को मराठी लोगों के हक की आवाज उठाने वाले नेता के तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने इसके लिए बाकायदा आंदोलन चलाया। अच्छा बुरा, हर तरीके का इस्तेमाल किया। उनके इस कदम की देश के दूसरे हिस्से में आलोचनाएं भी हुईं, पर महाराष्ट्र में उनकी छवि एक हीरो के तौर पर बनी। जब कोई फिल्म महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय नेता की है तो इस बेल्ट में रिकॉर्डतोड़ कमाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिल्म को सबसे ज्यादा स्क्रीन्स महाराष्ट्र में मिलने की खबर भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम