न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्शन से परे परदे पर फिर लौटेगा ‘प्रेम’, निर्देशक को सलमान खान की हाँ

हाल ही में बॉलीवुड में गलियारों में एक समाचार तेजी से फैला है कि सलमान खान ने परदे पर एक बार फिर से ‘प्रेम’ के रूप परदे पर लौटने का निश्चय किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 05 Feb 2019 1:26:50

एक्शन से परे परदे पर फिर लौटेगा ‘प्रेम’, निर्देशक को सलमान खान की हाँ

सलमान खान इन दिनों अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही ‘भारत’ के आखिरी हिस्से की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को वे फरवरी के अन्त तक पूरा कर लेंगे और उसके बाद वे मार्च माह से बहुप्रतीक्षित दबंग सीरीज की 3री फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे जो इस वर्ष के अन्त में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी, जबकि ‘भारत’ ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है।

bollywood,Salman Khan,sooraj barjatya,salman khan prem

हाल ही में बॉलीवुड में गलियारों में एक समाचार तेजी से फैला है कि सलमान खान ने परदे पर एक बार फिर से ‘प्रेम’ के रूप परदे पर लौटने का निश्चय किया है। यह समाचार अफवाह नहीं है बल्कि पूरी तरह से सच है। अब सलमान खान प्रेम के रूप में कब परदे पर वापसी करेंगे इस बात की कोई सीमा तय नहीं है।

हाल ही में मिड डे को दिए अपने एक साक्षात्कार में निर्देशक सूरज बडज़ात्या ने कहा है कि वो सलमान खान के साथ एक फिल्म करने वाले हैं लेकिन यह एक्शन फिल्म नहीं होगी बल्कि बिलकुल वैसी ही फिल्म होगी जैसी कि राजश्री प्रोडक्शन बनाता है। मैंने सलमान खान के साथ शुरूआती तौर पर बातचीत की है। यह पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म होगी न कि एक्शन फिल्म। इसमें वो सभी जरूरी चीजें होंगी जो हमेशा हमारे बैनर के तहत बनी फिल्मों में होती हैं। भावनाओं का ज्वार, ड्रामा और बेहतरीन गीत संगीत। यह एक संतोषजनक फिल्म होगी। लेकिन अभी मैं अपने छोटे बेटे अविनाश के करियर पर ध्यान दे रहा हूँ। वो जल्दी ही अपनी निर्देशकीय पारी की शुरूआत करेगा। मैं जब पटकथा के साथ तैयार हो जाऊँगा, सलमान ने मुझे विश्वास दिलाया है कि वो भी मेरे साथ काम करेंगे।

bollywood,Salman Khan,sooraj barjatya,salman khan prem

सलमान खान ने अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 1989 में राजश्री प्रोडक्शन के साथ ‘मैंने प्यार किया’ दी थी। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड में सफल सुपर सितारा मान लिया गया था। राजश्री के साथ उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ सरीखी फिल्में की हैं। इन फिल्मों में सलमान खान का रोमांटिक अक्स दिखायी देता है। राजश्री प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘हम चार’ इस वर्ष 15 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है जिसके जरिये बॉलीवुड में चार नए सितारे प्रवेश कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम