न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2019: पहली तिमाही, 4 सुपरहिट, 1 ब्लॉकबस्टर, कमाई 1100 करोड़

वर्ष 2019 की पहली तिमाही जनवरी से मार्च समाप्त हो गई है। बॉक्स ऑफिस के दृष्टिकोण से यह तिमाही बॉलीवुड के लिए गत वर्ष की तुलना में ज्यादा कामयाब रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 30 Mar 2019 1:04:48

2019: पहली तिमाही, 4 सुपरहिट, 1 ब्लॉकबस्टर, कमाई 1100 करोड़

वर्ष 2019 की पहली तिमाही जनवरी से मार्च समाप्त हो गई है। बॉक्स ऑफिस के दृष्टिकोण से यह तिमाही बॉलीवुड के लिए गत वर्ष की तुलना में ज्यादा कामयाब रही है। इस तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर छोटी बड़ी कुल मिलाकर लगभग 40 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन हुआ लेकिन इनमें से 13 से 15 फिल्में ऐसी रही जो अपने बजट या सितारों के चलते चर्चाओं में रहीं। इन फिल्मों में 5 फिल्में ऐसी रही जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बॉक्स ऑफिस के आंकड़े को 1100 करोड़ से ज्यादा तक पहुंचाने में मदद करी। इन 5 फिल्मों में से एक फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए स्वयं को ब्लॉकबस्टर साबित किया।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

जनवरी 2019—स्लीपर हिट रही ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’

इस माह की शुरूआत बॉक्स ऑफिस पर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से हुई। अनुपम खेर और अक्षय खन्ना अभिनीत मनमोहन सिंह बॉयोपिक ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ बेहद चर्चित और विवादास्पद फिल्म रही। इस फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार करेगी लेकिन यह अफसल रही।

वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना द्वारा वर्ष 2016 में पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बॉलीवुड के लिए स्लीपर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। मध्यम बजट 30 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 242 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके दर्शकों को अचंभित कर दिया। विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल अभिनीत इस फिल्म ने एक बार फिर से देशभक्ति को सफलता का मूल मंत्र सिद्ध दिया। यह वर्ष 2019 की पहली तिमाही की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म साबित हुई है।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित हुई अभिनेत्री कंगना रनौत निर्देशित और अभिनीत, विवादाग्रस्त फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ और शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की बॉयोपिक का प्रदर्शन हुआ। ‘ठाकरे’ ने मुम्बई सर्किट में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके कारण कंगना रनौत की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी नुकसान हुआ। इसके बावजूद कंगना रनौत की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। नवाजउद्दीन सिद्दीकी अभिनीत ‘ठाकरे’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 32 करोड़ का कारोबार किया।

हालांकि मीडिया यह मानती है कि यह फिल्म 100 करोड़ तक नहीं पहुंची थी। इसका लाइफ टाइम कारोबार 95 करोड़ रहा। लेकिन कंगना रनौत की बहन रंगोली जो कंगना का पूरा हिसाब किताब रखती हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की लागत से लेकर कमाई का पूरा लेखा-जोखा आम जनता के सामने रखा जिसके अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिसपर 152 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

जनवरी माह में ही इमरान हाशमी अभिनीत व निर्मित ‘वाय चीट इंडिया’ का प्रदर्शन हुआ। दो साल बाद इमरान हाशमी ने इस फिल्म के जरिये वापसी की थी लेकिन उन्हें जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8 करोड़ का कारोबार ही कर सकी।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फरवरी—वर्ष की तीसरी 100 करोड़ी हुई ‘गली बॉय’

फरवरी माह की शुरूआत ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ के साथ हुई। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को शैली चोपड़ा धर ने निर्देशित किया था। अपने विषय के चलते यह काफी चर्चित फिल्म रही लेकिन दर्शकों ने इस विषय को परदे पर देखने से इंकार कर दिया। समलैंगिकता पर बनी इस फिल्म ने सिर्फ 20 करोड़ का कारोबार करके स्वयं को असफल फिल्मों की सूची में दर्ज करवाया।

फरवरी के मध्य में प्रदर्शित हुई रणवीर सिंह आलिया भट्ट अभिनीत और जोया अख्तर रीमा कागजी की फिल्म ‘गली बॉय’ का प्रदर्शन हुआ। रणवीर सिंह आलिया भट्ट की लोकप्रियता के चलते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरूआत की। पहले तीन दिन जहाँ दर्शक इसे रणवीर सिंह आलिया भट्ट के कारण देखने गया वहीं बाद के दिनों में दर्शकों ने इसके विषय के चलते इसे पसन्द किया। फिल्म की टैग लाइन व रैप ‘अपना टाइम आएगा’ ने दर्शकों में प्रेरणा देने का काम किया। युवाओं में यह संवाद बहुत लोकप्रिय रहा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 142 करोड़ का कारोबार किया।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म के एक सप्ताह बाद ही 22 फरवरी को इन्द्र कुमार निर्देशित अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म ‘टोटल धमाल’ का प्रदर्शन हुआ। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बेहतरीन शुरूआत करते स्वयं को इस वर्ष की 4थी सौ करोड़ी फिल्म का तमगा दिलवाने में सफलता प्राप्त की। 3 दिन में 62 करोड़ का कारोबार करने वाली ‘टोटल धमाल’ ने 9 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की। लेकिन उसके बाद का सफर इसके बहुत मुश्किलों भरा रहा। बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कारोबार करने वाली यह फिल्म बड़ी सफलतम फिल्म नहीं रही, क्योंकि इसकी लागत ही 90 करोड़ से ज्यादा थी।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इन फिल्मों के अतिरिक्त फरवरी माह में हॉरर फिल्म ‘अमावस’ का प्रदर्शन भी हुआ था। यह फिल्म कब आई और कब गई दर्शकों को इस का पता नहीं चला। बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 3 करोड़ का ही कारोबार किया था। इस फिल्म के जरिए लगभग 3 साल बाद नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड में वापसी की थी।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

मार्च—‘लुका छुपी’ व ‘केसरी’ के नाम रहा महीना, ‘बदला’ बनी दूसरी स्लीपर हिट

वर्ष की पहली तिमाही का आखिरी माह मार्च कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार के नाम रहा। इन दोनों की फिल्मों ‘लुका छुपी’ और ‘केसरी’ ने दर्शकों का न सिर्फ मनोरंजन किया अपितु इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता भी प्राप्त की है। अक्षय कुमार की ‘केसरी’ जहाँ वर्ष की 5वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी वहीं कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अभिनीत ‘लुका छुपी’ सुपर हिट साबित हुई। 25 करोड़ के मध्य बजट में बनी दिनेश विजान निर्मित और लक्ष्मण उत्तेकर निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 92 करोड़ का कारोबार करते हुए निर्माताओं को भरपूर मुनाफा दिया।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

जहाँ यह दोनों फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन तापसी पन्नू अभिनीत और सुजॉय घोष निर्देशित शाहरुख खान निर्मित फिल्म ‘बदला’ बॉक्स ऑफिस पर वर्ष की दूसरी स्लीपर हिट साबित हुई। 30 करोड़ के बजट में बनी इस मर्डर मिस्ट्री ने अपनी निर्देशकीय व अभिनय क्षमता के चलते दर्शकों के रौंगटे खड़े करने में सफलता प्राप्त की। अमिताभ बच्चन के अविस्मरणीय अभिनय से सजी इस फिल्म ने उन्हें एक बार फिर से दर्शकों का चेहता सुपर सितारा बनाया। अब तक बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का कारोबार कर चुकी यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में जमी हुई है।

मार्च ऐसा महीना रहा जिसमें सर्वाधिक फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। ‘केसरी’, ‘लुका छुपी’ और ‘बदला’ ने जहाँ बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की, वहीं अन्य प्रदर्शित फिल्मों में सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की ‘सोन चिडिय़ा’ की असफलता चर्चाओं में रही। रॉनी स्क्रूवाला निर्मित और अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.50 करोड़ का कारोबार किया, जिसकी कतई उम्मीद नहीं थी। वजह सुशांत और भूमि जिनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इसके अतिरिक्त मार्च माह में हामिद, फोटोग्राफ, मिलन टॉकीज और मेरे प्यारे प्रधानमंत्री रिलीज हुईं, मगर इनमें से एक भी सम्मानजनक रकम बॉक्स ऑफिस पर हासिल नहीं कर सकी। इन फिल्मों का कुल कारोबार 7-8 करोड़ रहा। महीने के अन्तिम शुक्रवार 29 मार्च को 4 फिल्मों —राम की जन्मभूमि, गॉन केश, जंगली और नोटबुक— का प्रदर्शन हुआ है। इनमें से ‘जंगली’ और ‘नोटबुक’ से कुछ उम्मीदें बंधी हैं। ‘जंगली’ एक्शन एडवेंचर है वहीं ‘नोटबुक’ सॉफ्ट लवस्टोरी है। इन फिल्मों की जो रिपोर्ट्स आ रही हैं उनके अनुसार दर्शकों ने ‘नोटबुक’ को पसन्द किया है। विद्युत जामवाल की ‘जंगली’ पर ‘हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और’ कहावत को चरितार्थ कर रही है। हॉलीवुड के ख्यातनाम निर्देशक चक रसेल की फिल्म दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में नाकामयाब हो गई है। सलमान खान ने अपनी ‘नोटबुक’ से दो नए चेहरे प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल को पेश किया है। यह उनकी पिछली निर्मित फिल्मों ‘हीरो’ और ‘लवयात्री’ से कहीं ज्यादा बेहतरीन फिल्म है।

bollywood movies,uri the surgical strike,manikarnika,gully boy,luka chuppi,amavas,total dhamaal,notebook,junglee,kesari,badla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हिन्दी फिल्मों के अतिरिक्त मार्च माह में हॉलीवुड फिल्म ‘कैप्टन मार्वल’ का जलवा भी बॉक्स ऑफिस पर रहा। मार्वल स्टूडियो की सुपर हीरो फिल्म ने अब तक 81 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इन तीन महीनों में कुछ और हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन भी हुआ था लेकिन सफलता सिर्फ ‘कैप्टन मार्वल’ को ही मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल