न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनी दर्शकों में कम हुई भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता, बॉक्स ऑफिस को नुकसान

हाल ही में चीन में हुए एक सर्वे में सामने आया है कि चीन में भारतीय फिल्मों की लगातार आवक से वहाँ के दर्शकों में भारतीय फिल्मों के प्रति रुचि कम होती जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 3:22:47

चीनी दर्शकों में कम हुई भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता, बॉक्स ऑफिस को नुकसान

हाल ही में चीन में हुए एक सर्वे में सामने आया है कि चीन में भारतीय फिल्मों की लगातार आवक से वहाँ के दर्शकों में भारतीय फिल्मों के प्रति रुचि कम होती जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में भारतीय फिल्मों की संख्या बढऩे से दर्शकों को थकान हो सकती है। इस बात का सबूत आमिर खान की हालिया प्रदर्शित ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ से मिलता है। आमिर खान चीन में सर्वाधिक सफल भारतीय फिल्मकार हैं लेकिन उनकी इस फिल्म को वहाँ पर असफलता का शिकार होना पडा है।

पिछले तीन वर्षों में चीन में भारतीय फिल्मों की प्रदर्शन संख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इसके चलते भारतीय फिल्मों के साथ चीनी दर्शकों का प्रेम सम्बन्ध कम होता जा रहा है, जबकि हॉलीवुड फिल्मों के प्रति उनका रुख बढता जा रहा है। चीन की सबसे बडी ऑनलाइन टिकटिंग सेवा प्रदान करने वाली माओयन का कहना है कि चीन में 2016 में सिर्फ 2 और 2017 में सिर्फ एक फिल्म प्रदर्शित हुई, लेकिन 2018 में भारत की 10 फिल्मों को यहां प्रदर्शित किया गया, जो अपने आप में एक आश्चर्य था। इतनी सारी फिल्मों का एक साथ प्रदर्शित होना चीनी दर्शकों के गले नहीं उतरा, नतीजा फिल्मों को वहाँ पर असफलता देखने को मिली।

चाइना थियेट्रिकल मार्केट का कहना है कि चीनी बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड ब्लॉक बस्टर्स हावी रहती हैं, लेकिन अब वहाँ पर धीरे-धीरे भारतीय फिल्में अतिक्रमण कर रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय फिल्मों के लिए सकारात्मक रुझान - अधिक संख्या के बावजूद, 2018 में बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई पिछले दो वर्षों में औसत से अधिक थी।

bollywood,bollywood movies,china box office,china box office collection

ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस साल भारतीय फिल्मों के लिए औसत बॉक्स-ऑफिस की कमाई अभी भी 2016 के औसत से बहुत अधिक है, दंगल के एक साल बाद एक ऐसा मेगाहाइट बन गया जिसने चीन में वर्तमान भारतीय लहर को लात मारी।

चीन में वर्ष 2018 हॉलीवुड की 25 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, जबकि 2017 में सिर्फ 14 फिल्मों का अर्थात् भारत की बढती फिल्मों की संख्या को देखते हुए हॉलीवुड ने भी अपनी फिल्मों की संख्या में इजाफा किया। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान 15 फिल्मों के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट से पता चला है कि 2017 में ‘दंगल’ ने एक उच्च रिकॉर्ड 1.3 बिलियन युआन का कारोबार किया था। हालांकि इसके बाद प्रदर्शित भारतीय फिल्मों के कारोबार में कमी हुई है। सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म 102 नॉट आउट ने 30 मिलियन युआन और दंगल स्टार आमिर खान की हालिया प्रदर्शित ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने अब तक केवल 41 मिलियन युआन एकत्र किए हैं।

हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स के साथ चीनी दर्शकों का प्रेम संबंध जारी है। रिपोर्ट से पता चलता है कि 2018 में चीनी बॉक्स ऑफिस पर एक्वामैन और एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर सहित कुल पाँच हॉलीवुड सुपर हीरो फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, हॉलीवुड के छह बडे स्टूडियो की फिल्में थी। इन फिल्मों ने चीनी बॉक्स ऑफिस के कुल कारोबार में 40 प्रतिशत की भागीदारी की। कहने का तात्पर्य यह है कि 100 रुपये कमाई में 40 रुपये की कमाई हॉलीवुड फिल्मों से आई।

हालांकि चीन में फिल्मों से कमाई 2018 में कुछ कम हुई है, इसके बावजूद यह अमेरिका के बाद विश्व में दूसरे स्थान पर आता है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में यह नम्बर वन हो जाएगा। वर्तमान में चीन के फिल्म बॉक्स ऑफिस का राजस्व लगभग 60.98 बिलियन युआन (8.87 बिलियन डॉलर) है। चीन में दुनिया की सबसे अधिक मूवी स्क्रीन हैं और नए सिनेमा का निर्माण जारी है। सिन्हुआ ने बताया कि चीनी कंपनियों ने 2018 में 9,303 नए स्क्रीन खोले, जिनको मिलाकर अब चीन में 60,079 स्क्रीन्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल