न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: SHOCKING!! सैफ अली खान भी हो चूके है उत्पीड़न का शिकार, कहा - '25 वर्ष पहले मुझे सताया गया था...'

सैफ ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था, लेकिन वह सेक्सुअल नहीं था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Oct 2018 5:47:24

#MeToo: SHOCKING!! सैफ अली खान भी हो चूके है उत्पीड़न का शिकार, कहा - '25 वर्ष पहले मुझे सताया गया था...'

#MeToo कैंपेन बॉलीवुड पर एक सुनामी बन कर आया है जिसने नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर, वरुण ग्रोवर, कैलाश खेर, चेतन भगत और जाने माने डायरेक्टर साजिद खान को अपनी चपेट में लिया है। हालाकि जैसे ही इस पूरे मामले में साजिद का नाम आया तो पूरा बॉलीवुड सन्न सा रह गया। इस आरोप के बाद 'हाउसफुल 4' के निर्देशक साजिद खान ने खुद ही नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए फिल्‍म के निर्देशन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। बता दे, साजिद पर चार अभिनेत्रियों एवं एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिसके बाद खान ने शुक्रवार को फिल्म से बाहर होने की घोषणा की थी। वही अब इस कैंपेन में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने #Metoo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को शेयर करने वाली महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं, क्योंकि वह उन महिलाओं का दर्द बखूबी समझते है, जिससे वे गुजरी हैं।

सैफ ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था, लेकिन वह सेक्सुअल नहीं था। सैफ ने कहा, 'मेरे करियर में मेरा भी उत्पीड़न हुआ है, यह यौन प्रकृति का नहीं था, लेकिन 25 वर्ष पहले मुझे सताया गया था और मैं अब भी उसे लेकर गुस्से में हूं।'

सैफ अली खान ने कहा, 'ज्यादातर लोग अन्य लोगों को नहीं समझते है। अन्य लोगों के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि मैं आज महत्वपूर्ण नहीं हूं। यहां तक कि जब मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मुझे गुस्सा आ जाता है। आज, हमें महिलाओं का ध्यान रखना है।'

सैफ ने कहा कि अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। फिर चाहे वो पुराने मामलों में ही दोषी क्यों ना पाए जाएं।

बता दें कि सैफ अली खान की 2014 में आई 'हमशक्ल' फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने डायरेक्टर साजिद खान के असभ्य व्यवहार के बारे में हाल ही में खुलासा किया।

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,saif ali khan,harassment,sajid khan,sexual harassment

साजिद खान पर आरोप के बाद बिपाशा बसु ने बताई चौकाने वाली बात, कहा - 'सेट पर करते थे...'

बिपाशा बसु Bipasha Basu ने शुक्रवार को फिल्मकार साजिद पर लगे आरोपों पर कहा कि वह खुश हैं कि महिलाओं ने साजिद के साथ हुए अपने अनुभवों को शेयर किया। उनका कहना है कि फिल्म सेट पर महिला कलाकारों और अन्य महिला सदस्यों के साथ उनका रवैया हमेशा असभ्य रहा है। 2014 में फिल्म ‘हमशकल्स’ में साजिद के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस बिपाशा ने कहा कि हालांकि निर्देशक ने उनके साथ कभी बदसलूकी नहीं की लेकिन उनका महिलाओं के प्रति रवैया हमेशा असभ्य था। बिपाशा ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, ‘मैं खुश हूं कि महिलाएं इन पुरुषों के अत्याचारों के खिलाफ बोल रही हैं।।लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ...यह उनका महिलाओं के प्रति सामान्य व्यवहार था जो मुझे परेशान करता था, वह खुले तौर पर अश्लील मजाक करते थे और लड़कियों के प्रति उनका रवैया भी असभ्य था। उन्होंने लिखा कि उन्हें कहा गया था कि वह उन्हें कुछ ना कहें तो उन्होंने अपना काम पूरा होने के बाद निर्माताओं को स्पष्ट कर दिया कि वह आगे कभी साजिद के साथ कोई काम नहीं करेंगी। बिपाशा ने एक अन्य ट्वीट में भारत में ‘#MeToo’ अभियान शुरू करने के लिए तनुश्री दत्ता की सराहना भी की। उन्होंने लिखा, ‘तनुश्री दत्ता मुबारक हो... क्योंकि उनकी वजह से कई और महिलाओं को उन पुरुषों के खिलाफ बोलने की हिम्मत मिली जो महिलाओं का फायदा उठाते हैं...अपने रूतबे, ताकत और पहुंच के जरिए...’

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,saif ali khan,harassment,sajid khan,sexual harassment

हिम्मतवाला की कास्टिंग के समय मेरे टॉप को नीचे करते हुए कहा...

एक्ट्रेस सिमरन पुरी ने जूम को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि साजिद ने उनके साथ भी काफी बदतमीजी की थी। सिमरन का कहना है कि, 'साजिद ने मुझे फिल्म हिम्मतवाला की कास्टिग के समय फोन किया था और कहा था कि मैं उनके पास जाकर फिल्म का ऑडिशन दूं। मैं उनके जुहू वाले ऑफिस गई और मुझे पहले लगा था कि वह उनका ऑफिस है लेकिन वो उनका घर था। जब मैं वहां गई तो वह ट्रेडमिल पर नजर आए और ये देखकर मैं काफी चौंक गई क्योंकि मुझे लगा कि ये प्रोफेशल मीटिंग होगी।' सिमरन ने आगे कहा कि, 'उन्होंने काफी अजीब तरह से मुझे ऊपर से नीचे देखा। खैर मैंने इग्नोर किया। कुछ सवाल पूछने के बाद साजिद ने मुझसे कहा कि तुम अपने कपड़े उतारो। मैं तुम्हारी बॉडी देखना चाहता हूं। मैं काफी अंकम्फर्टेबल हो गई तो वह तुरंत मेरे पास आए और मेरे टॉप को नीचे करते हुए कहा कि अपनी क्वीवेज तो दिखा। मैं काफी तेज चिल्लाई और उन्हें गाली देते हुए वहां से निकल गई। इसके बाद मैंने उनका नम्बर डिलीट कर दिया।'

सिमरन ने आगे कहा कि कुछ ही घंटे बाद साजिद ने उन्हें कॉल किया और कहा देखो तुम्हें घबराने की जरुरत नहीं है। अब देखा हमें साथ में काम करना है तो एक दूसरे को जानना तो जरुरी है। मैंने ऊपर काफी चिल्लाया। मैं इस घटना से काफी दुखी थी क्योंकि मुझे ऐसी उम्मीद नही थी। नीचे देखें सिमरन पुरी का पूरा इंटरव्यू...

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक