न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo का दिखने लगा असर, रणबीर कपूर ने छोड़ी लव रंजन की फिल्म!

फिल्म 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सफल फिल्मे देने वालें निर्देशक लव रंजन पर #MeToo के तहत एक ऐक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Oct 2018 5:54:20

#MeToo का दिखने लगा असर, रणबीर कपूर ने छोड़ी लव रंजन की फिल्म!

फिल्म 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सफल फिल्मे देने वालें निर्देशक लव रंजन पर #MeToo के तहत एक ऐक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। लव रंजन पर लगे आरोपों के बाद अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर ने उनकी फिल्म से किनारा कर लिया है। बता दे, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बाद लव रंजन ने अपनी अगली रोमांटिक कॉमिडी फिल्म के लिए रणबीर कपूर और अजय देवगन को साइन कर लिया था।

नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार रणबीर ने लव रंजन की फिल्म छोड़ दी है जिसकी दो वजह बताई जा रही है। पहली वजह है, उन पर लगा यौन शोषण का आरोप और दूसरी वजह है, रंजन द्वारा लिखी कहानी रणबीर को पसंद नहीं आई।

सूत्र बताते हैं, वैसे तो रणबीर इस समय देश में नहीं हैं, लेकिन जैसे ही लव रंजन पर यौन शोषण का आरोप लगा, रणबीर ने तय कर लिया कि वह उनकी फिल्म नहीं करेंगे। इधर रणबीर को उनके करीबी लगातार यही सलाह दे रहे हैं कि 'संजू' जैसी सफल फिल्म के बाद, उन्हें अपनी फिल्मों के चुनाव में सतर्कता बरतनी होगी। रंजन की स्क्रिप्ट पढ़कर रणबीर उत्साहित नहीं थे, वह चाहते थे कि लव इस कहानी पर फिर से काम करें, लेकिन तब तक रंजन #MeToo के तहत आरोप में फंस गए।

रणबीर कपूर के फिल्म छोड़ने की इस खबर पर. लव रंजन की टीम ने बताया कि उनके पास रणबीर कपूर के फिल्म से बाहर होने की कोई खबर नहीं है। टीम ने कहा, 'हम पहली बार ऐसी कोई बात सुन रहे हैं। इस मामले में न तो रणबीर कपूर की ओर से कोई बात की गई है, न ही रणबीर की टीम ने हमें कुछ बताया है। वैसे भी रणबीर इस समय न्यू यॉर्क में हैं। हमारा कहना है कि रणबीर ने हमारी फिल्म नहीं छोड़ी है, वह हमारी फिल्म में काम कर रहे हैं।'

लव रंजन पर एक ऐक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बताया था कि यह घटना साल 2010 की है, जब वह उनकी फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थीं। ऐक्ट्रेस ने बताया कि रंजन ने उनसे पूछा कि क्या वह मास्टरबेट करती हैं, क्या वह कपड़े उतार कर ब्रा और पेंटी में खुद को दिखा सकती हैं, क्या वह कॉन्डोम इस्तेमाल करती हैं और ऐसे ही तमाम और बेहूदा सवाल, जिससे वह अनकंफर्टेबल फील कर रही थीं, इसलिए वह ऑडिशन बीच में ही छोड़ कर चली गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक