न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : डायरेक्टर विपुल शाह पर लगा यौन उत्पीडन का आरोप, एक्ट्रेस ने कहा - मुझे बार-बार किस करने और छूने की कोशिश करते थे

ईरानी ऐक्ट्रेस और मॉडल एल्नाज नोरौजी Elnaaz Norouzi ने डायरेक्टर विपुल शाह Vipul Shah पर मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Oct 2018 2:25:00

#MeToo : डायरेक्टर विपुल शाह पर लगा यौन उत्पीडन का आरोप, एक्ट्रेस ने कहा - मुझे बार-बार किस करने और छूने की कोशिश करते थे

जैसे ही #MeToo कैंपेन के कदम बॉलीवुड Bollywood में पड़े वैसे ही कई नामी गिरामी लोगों का असली चेहरा सामने आ गया है। नाना पाटेकर विकास बहल, सुभाष कपूर, साजिद खान, रजत कपूर और आलोकनाथ के चरित्र पर अब तक कई लोग ऊंगलियां उठ चुकी है। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। ईरानी ऐक्ट्रेस और मॉडल एल्नाज नोरौजी Elnaaz Norouziने डायरेक्टर विपुल शाह Vipul Shah पर मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्नाज नोरौजी ने यह खुलासा किया कि विपुल शाह उन्हें फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में लेने वाले थे। एल्नाज के मैनेजर ने उन्हें बताया था कि विपुल उन्हें सेकंड लीड के रूप में कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। पहले यह ऑफर जैकलीन फर्नांडिस को दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। मुलाकात होने पर विपुल ने एल्नाज से ऐसे बातचीत की जैसे वह उन्हें रोल के लिए कास्ट करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एल्नाज को 'बस लुक टेस्ट देना होगा और पेपर साइन करने होंगे'। कुछ दिनों बाद उनका फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने ऑडिशन लिया। ऐक्ट्रेस ने बताया कि उस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि कास्टिंग डायरेक्टर को ऑडिशन के बारे में बताया ही नहीं गया था।

विपुल शाह ने उनसे कॉन्टेक्ट किया और ऑफिस में मिलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एल्नाज के साथ पेपर साइन करेंगे। जब वह जाने लगीं तो विपुल उनके बहुत नजदीक तक आ गए और उन्हें गाल पर किस कर दिया।

इस मीटिंग के बाद एल्नाज ने अपने मैनेजर को बताया कि विपुल उन्हें फिल्म में कास्ट करने को लेकर सीरियस हैं। वह बार-बार उनसे फिल्म को लेकर पूछने लगीं जिस पर उनके मैनेजर ने बताया कि डायरेक्टर उनसे कॉन्टेक्ट नहीं कर रहे हैं। मिड डे के मुताबिक, उन्होंने एल्नाज के मैनेजर से भी इस बारे में अलग से बात की जिन्होंने बताया कि कास्टिंग डील तकरीबन हो ही चुकी थी लेकिन ऐन वक्त पर उसे अचानक कैंसल कर दिया गया।

bollywood,metoo,elnaaz norouzi,namaste england,vipul shah,sexual harassment

एल्नाज ने फिर से विपुल से संपर्क किया, जिस पर उन्होंने कहा कि वह फिर से ऑडिशन लेना चाहते हैं। बार-बार ऑडिशन देकर एल्नाज के मन में ऐसे ख्याल आने लगे थे जैसे वह दुनिया की सबसे खराब ऐक्टर हैं। उन्हें लगा कि वह ऑडिशन दे रही हैं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह तो विपुल का उन्हें बार-बार बुलाने का एक बहाना बस था।

ऐक्ट्रेस ने कहा कि वह विपुल से मिलीं, जहां उन्होंने उन्हें किस करने की कोशिश की। वह पीछे हटीं और थोड़ा सख्त लहजे में कहा कि आखिर वह यह क्या कर रहे हैं। बावजूद इसके विपुल शाह ने उनसे माफी नहीं मांगी। जब उन्होंने शूटिंग के बारे में पूछा तो उनसे कहा गया कि पहले फिल्म का शूट पंजाब में होगा उसके बाद लंदन में। एल्नाज के मुताबिक विपुल ने उनसे कहा कि उन्हें लंदन वाले पार्ट के लिए कास्ट किया गया है। साथ ही उन्हें अर्जुन और परिणीति से मिलने के लिए भी कहा गया।

इसके बाद उनके बीच एक और मुलाकात हुई। इस दौरान भी विपुल ने एल्नाज को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस पर वह तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वहां से चली गईं। वह अपने देश वापस लौट गईं क्योंकि उन्हें अपनी फिल्म प्रमोट करनी थी। इंडिया लौटीं तो विपुल से संपर्क किया, जिस पर उन्हें पटियाला आने के लिए कहा गया। यहां पर उन्हें डायरेक्टर के फ्लोर वाला ही रूम दिया गया।

bollywood,metoo,elnaaz norouzi,namaste england,vipul shah,sexual harassment

एक और ऑडिशन के बाद एल्नाज ने फिर से विपुल से फिल्म की कहानी सुनाने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि 'तुम मेरे रूम में आओ जहां मैं उन्हें स्क्रिप्ट सुना दूंगा।' इसके बाद विपुल ने उनके हिप्स को छुआ और अपनी पास खींचा। एल्नाज ने उन्हें पीछे की ओर धकेला और अपने कमरे में चली गईं।

एल्नाज ने कहा कि उन्हें एक बार को लगा कि क्या उन्हें विपुल की डिमांड को पूरा कर देना चाहिए, इसी बीच उनके पास डायरेक्टर के असिस्टेंट का फोन आया, जिसने उन्हें डिनर के लिए नीचे बुलाया। वह वहां गईं तो उन्हें माहौल अजीब सा लगा। ऐक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ दिनों बाद उन्हें 'सेक्रेड गेम्स' का ऑफर मिला। उन्होंने विपुल को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि वह ऑफर छोड़ दें क्योंकि उनसे न्यूड सीन करवाए जाएंगे। हालांकि, जब एल्नाज ने इस बारे में पता किया तो उन्हें बताया गया कि उन्हें ऐसा कोई सीन नहीं करना पड़ेगा।

bollywood,metoo,elnaaz norouzi,namaste england,vipul shah,sexual harassment

यह सब दो महीने तक चला लेकिन विपुल ने उनके साथ 'नमस्ते इंग्लैंड' को लेकर कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं किया। वह उन्हें टालते रहे। एक महीना और ऐसे ही बीता और आखिरकार एल्नाज ने 'सेक्रेड गेम्स' को साइन कर लिया। वह बताती हैं कि उन्हें फिल्म नहीं मिली जबकि वह तीन महीनों तक मानसिक और शारीरिक शोषण का शिकार होती रहीं। वह डिप्रेस हो गई थीं लेकिन 'सेक्रेड गेम्स' ने उन्हें इससे उबरने में मदद की। उन्होंने कहा, 'यह साफ था कि अगर मैं विपुल के साथ सोती तो मुझे रोल दे दिया जाता। मैं जब भी उनके ऑफिस जाती वह मुझे छूने और किस करने की कोशिश करते।' उन्होंने आगे कहा कि पुलिस में इस बारे में इसलिए शिकायत नहीं कर सकीं क्योंकि उन्होंने सोचा कि वह एक विदेशी हैं, ऐसे में उनके क्या अधिकार हैं क्या नहीं इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। साथ ही उन्हें पुलिस शिकायत के कारण विजा में होने वाली दिक्कतों को लेकर भी डर था। एल्नाज ने कहा कि वह अब यह सब इसलिए बता रही हैं क्योंकि वह चाहती हैं कि कोई भी शक्तिशाली व्यक्ति उनके जैसी किसी महिला के साथ फिर से ऐसा व्यवहार न कर सके।

bollywood,metoo,elnaaz norouzi,namaste england,vipul shah,sexual harassment

मैंने कई महिलाओं के साथ बुरा व्यहवार किया, मैं बहुत बड़ा कमीना आदमी हूँ : साजिद खान

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर साजिद खान पर एक साथ चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साजिद खान ने भले ही इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया हो लेकिन उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो महिलाओं के साथ बुरा व्यहवार करने की बात को कबूल रहे हैं। साजिद खान के मुताबिक उन्होंने कई अच्छी लडकियों का दिल तोड़ा है और उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। #MeToo अभियान के बाद साजिद खान का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। करीब 3 साल पहले साजिद खान ने बॉलीवुड हंगामा को एक हैरान करने वाला इंटरव्यू दिया था और महिलाओं से बुरे व्यहवार के बारे की बात को कबूला था। साजिद खान इंटरव्यू में कह रहे हैं, “मैं जब 20 साल का था तो उस वक्त कुत्ते की तरह था। मैं आपको बता रहा हूं कि मैं बहुत बड़ा कमीना आदमी था। मैं कई रिश्तों में गया। मैंने कई लड़कियों के दिल तोड़े। मैंने झूठ बोला, धोखा दिया, कई महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया जैसे कि ज्यादातर लड़के करते हैं। मैं टीवी पर था। मैं सफल भी हो रहा था। मेरी जिंदगी में आईं सभी अच्छी लड़कियों के साथ मैंने बुरा बर्ताव किया”। इसके साथ ही साजिद ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि एक बार तो वह अरेंज मैरिज के लिए भी तैयार हो गए थे। साजिद ने कहा - 'मैं आज से करीब 15-16 साल पहले शादी करने जा रहा था। उन लड़कियों के साथ नहीं जिनसे प्यार करता था बल्कि वह अरेंज मैरिज थी।' साजिद ने बताया - 'मैं लड़की के माता-पिता से भी मिला लेकिन उस वक्त उस लड़की ने कुछ ऐसा कह दिया था कि मैं बुरी तरह से डर गया था। वह मेरे लिए सब कुछ करने को तैयार थी। अक्सर लड़के उस लड़की से शादी करने को तैयार हो जाते हैं। मेरा साथ ऐसा नहीं था।' बता दें साजिद खान फिल्म हाउसफुल 4 को डायरेक्ट कर रहे थे लेकिन उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद वो फिल्म से हट गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक