न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: आमिर खान ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ी ओरोपी डायरेक्टर की ये बड़ी फिल्म, पीड़िता अभिनेत्री ने कहा- थैंक्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान Aamr Khan पत्नी किरण ने बुधवार को प्रोड्यूसर्स गिल्ड के दफ्तर में गए जहां उन्होंने मीटिंग में महिला सुरक्षा को लेकर सदस्यों के साथ अहम चर्चा की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Oct 2018 8:26:23

#MeToo: आमिर खान ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ी ओरोपी डायरेक्टर की ये बड़ी फिल्म, पीड़िता अभिनेत्री ने कहा- थैंक्यू

देश में जारी ‘#MeToo’ मूवमेंट रंग दिखा रहा है। बॉलीवुड में #MeToo अभियान के जरिए एक के बाद एक बड़े नामों पर आरोप लग रहे हैं जिसके चलते पूरे बॉलीवुड में कोहराम मचा हुआ है। इसी क्रम में एक्टर आमिर खान ने एक बड़ा फैसला किया है। खबर आ रही है कि आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव भी इस मूवमेंट के समर्थन में आगे आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान Aamr Khan पत्नी किरण ने बुधवार को प्रोड्यूसर्स गिल्ड के दफ्तर में गए जहां उन्होंने मीटिंग में महिला सुरक्षा को लेकर सदस्यों के साथ अहम चर्चा की।

यही नहीं आमिर खान ने यौन शोषण के आरोपी निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म 'मुगल' छोड़ दी है। इस बारे में आमिर ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ ट्विटर पर एक नोट जारी करते हुए लिखा है कि जिम्मेदार नागरिको होने के नाते हम सामाजिक मुद्दों के हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लिखा, "आमिर खान प्रोडक्शंस में हमेशा से हम यौन दुराचार और महिलाओं के प्रति हिंसक रवैये के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते आये हैं।" आमिर खान ने आगे लिखा कि वे किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न की कड़ी निंदा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों पर लगे झूठे आरोपों की भी निंदा की।

आमिर ने लिखा- “दो हफ्ते पहले जब #MeToo से जुड़ी डरावनी कहानियां सामने आनी शुरू हुईं, तो हमें पता चला कि हम जिसके साथ काम शुरू करने जा रहे हैं उस शख्स पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हमें मालूम हुआ कि यह केस अदालत में विचाराधीन है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।

बता दे, सुभाष कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने लगाया था। जब गीतिका को पता चला कि आमिर ने सुभाष की फिल्म छोड़ दी है तो उन्होंने आमिर खान को ट्वीट कर थैंक्यू कहा। आमिर खान के नोट के बाद आरोपी निर्देशक सुभाष कपूर ने कहा है कि मामला अदालत में विचाराधीन है, जहां वह अपनी बेगुनाही साबित कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल