न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हुई ‘राजी’ के सीक्वल की सुगबुगाहट, सिक्का ने शुरू किया लिखना दूसरा भाग

गत वर्ष 12 मई को प्रदर्शित हुई मेघना गुलजार निर्देशित ‘राजी’ को लेकर अब बॉलीवुड के गलियारों में एक नई सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 Jan 2019 12:12:12

शुरू हुई ‘राजी’ के सीक्वल की सुगबुगाहट, सिक्का ने शुरू किया लिखना दूसरा भाग

गत वर्ष 12 मई को प्रदर्शित हुई मेघना गुलजार निर्देशित ‘राजी’ को लेकर अब बॉलीवुड के गलियारों में एक नई सुगबुगाहट शुरू हो गई है। धीरे-धीरे बांसुरी की राग की तरह छिडऩे वाली इस राग में यह कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट स्टारर ‘राजी’ का सीक्वल बनने जा रहा है। इस राग को इस आधार पर हवा मिल रही है कि ‘कॉलिंग सहमत’ लिखने वाले लेखक हरिंदर सिक्का ने अपने उपन्यास के दूसरे भाग को लिखना शुरू कर दिया है। जैसे ही यह समाचार बॉलीवुड को मिला की हरिंदर सिक्का ने अपने उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ के दूसरे भाग को लिखना शुरू कर दिया है, वैसे ही ‘राजी’ के सीक्वल की चर्चा होने लगी क्योंकि ‘राजी’ सहमत कॉलिंग पर आधारित थी। फिल्म की निर्देशिका मेघना गुलजार ने फिल्म के अन्त में कई सवालों को बिना किसी जवाब के छोड़ दिया था कि आखिर बम विस्फोट के बाद ‘सहमत’ कहाँ चली गई। वह पाकिस्तान में रही या फिर अपने साथियों के साथ हिन्दुस्तान में आकर उसने अपनी जिन्दगी बिताई। फिल्म के अन्तिम दृश्य में उसके बेटे को भारतीय सेना में दिखाया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि उसने अपनी बाकी जिन्दगी बेटे को भारत में रहकर परवरिश की।

bollywood,meghna gulzar,raazi,raazi sequel,alia bhatt

समाचारों में कहा जा रहा है कि हरिंदर सिक्का ‘कॉलिंग सहमत’ के दूसरे भाग को ‘रिमेंमबरिंग सहमत’ के नाम से लिखेंगे। लेखक ने मिड डे को बताया है कि ‘साल 2008 में कॉलिंग सहमत लिखने के बाद मैंने 10 साल उससे मिलते हुए और उसकी कहानी जानने के लिए बिताए। जितना भी थोड़ा समय उसने मुझे दिया ये किताब उसी पर आधारित होगी। कैसे वो अपना मिशन पूरा कर भारत आने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थी और फिर कैसे उसने अपनी जंग अपने तरीके से लड़ी। ये कहानी उस पर आधारित होगी।’ हरिंदर सिक्का ने बताया है कि इस किताब में ‘सहमत’ के पाकिस्तान से लौटने के बाद उसकी जिंदगी के बाकी के सफर को इस किताब में दर्शाया जाएगा।

जब से इस बात का खुलासा हुआ है तभी से इस बात के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि अब दर्शकों को ‘राजी’ का दूसरा भाग देखने को मिलेगा। एक बार फिर आलिया भट्ट अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाती नजर आएंगी। यह सब कुछ तब होगा जब ‘राजी’ बना चुकी निर्देशिका मेघना गुलजार इसके सीक्वल को बनाने पर सहमत हो जाएंगी। मेघना गुलजार इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘छपाक’ की तैयारियों में व्यस्त चल रही हैं। मार्च माह से वे अपनी इस दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म का निर्देशन शुरू करने जा रही हैं। दीपिका पादुकोण इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार इंडिया के साथ मिलकर कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम