न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने गांव में कंगना रनौत ने बनवाया माता का मंदिर, भजन पर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल

‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ महारानी लक्ष्मी बाई की जीवनी पर आधारित यह फिल्म स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा दिए गए त्याग और बलिदान की कहानी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 10:38:39

अपने गांव में कंगना रनौत ने बनवाया माता का मंदिर, भजन पर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड में बिना किसी गॉड फादर के शिखर पर पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत का आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ महारानी लक्ष्मी बाई की जीवनी पर आधारित यह फिल्म स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा दिए गए त्याग और बलिदान की कहानी है। कंगना रनौत फिल्म में लीड रोल ही नहीं निभा रहीं बल्कि इस ऐतिहासिक फिल्म को उन्होंने निर्देशित भी किया है। इन दिनों वह फिल्‍म के प्रमोशन में भी कई जगह नजर आ जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह माता के मंदिर में भजन के साथ साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

तस्‍वीर को ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसके कैप्‍शन में लिखा है- कंगना ने अपने पैतृक गांव मंडी में मंदिर बनवाया है। बता दें कि कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी गांव से आती हैं, जहां वह पिछले गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ कुलदेवी मां महिसुरमर्दिनी के दर्शन करने पहुंची थीं। वहीं, से अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें कंगना रनौत बिना किसी फिक्र के कैसे भजन पर झूम रही हैं...

इस वीडियो में कंगना पूरे जोश के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। डांस के दौरान कंगना ने सिंपल सा सलवार सूट पहन रखा है। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने खुलासा किया उन्होने यह मंदिर इसलिए बनवाया ताकि लोग इसमें आकर आराम से पूजा कर सकें।

bollywood,manikarnika,kangana ranaut,kangana ranaut build temple,himachal pradesh,mandi

इस फिल्म को 18 जनवरी को राष्ट्रपति को दिखाया गया है। इस फिल्म के साथ शुरू से ही सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन प्रसून जोशी और 4 इतिहासकार जुड़े हुए हैं इसके बावजूद अब इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने अपना विरोध जताया है। करणी सेना के विरोध को लेकर इस फिल्म के निर्देशिका और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि अगर करणी सेना और उनके सदस्य उन्हें इसी तरह से परेशान करते रहेंगे, तो वह उन्हें नष्ट कर देंगी। गौरतलब है कि हाल ही में करणी सेना ने कंगना की फिल्म की कहानी पर आपत्ती जताई थी। लेकिन अब कंगना ने भी जाहिर कर दिया है कि वह हर विवाद से निपटने के लिए तैयार हैं। एक ऑनलाइन पोर्टल से हुई बातचीत में कंगना रनौत ने कहा है कि 4 इतिहासकारों ने इस फिल्म को सर्टिफाई किया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया है। ऐसे में करणी सेना लगातार मुझे निशाने पर ले रही है। अगर वह अब भी नहीं रुके तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं उन्हें नष्ट कर दूंगी।

सीबीएफसी के चीफ प्रसून जोशी भी फिल्म मणिकर्णिका से जुड़े हुए हैं। उन्होंने फिल्म के संवाद और गाने लिखे हैं। प्रसून जोशी फिल्म के गाने ‘भारत’ की रिलीज पर भी मौजूद थे। देशभक्ति को जगाने वाले इस गाने को लोगों का ढेर सारा प्यार भी मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम