न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिन्दी फिल्म से नहीं, बल्कि साउथ के हिन्दी वर्जन से डेब्यू करेंगे महेश बाबू

हमारे सुधि पाठक और महेश बाबू के प्रशंसक यह जानने को बेताब होंगे कि आखिर महेश बाबू कौन सी हिन्दी फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 Jan 2019 11:02:11

हिन्दी फिल्म से नहीं, बल्कि साउथ के हिन्दी वर्जन से डेब्यू करेंगे महेश बाबू

दक्षिण भारत के सुपर सितारे समय-समय पर अपने भाग्य को हिन्दी फिल्मों में भी आजमाते नजर आते हैं। वहाँ के कई सितारों ने हिन्दी फिल्मों में काम किया लेकिन उंगलियों पर गिने जा सकने वाले सितारों को ही हिन्दी फिल्मों में सफलता प्राप्त हुई। इसी कड़ी में पिछले कुछ वर्षों से महेश बाबू का नाम भी जोड़ा जाता रहा है कि वे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। अब सुनने में आ रहा है कि महेश बाबू हिन्दी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं।

हमारे सुधि पाठक और महेश बाबू के प्रशंसक यह जानने को बेताब होंगे कि आखिर महेश बाबू कौन सी हिन्दी फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। आप अपने कयासों को यहीं विराम दीजिए और हम आपको बताते हैं कि यह कोई हिन्दी फिल्म नहीं होगी अपितु उनकी तेलुगु भाषा में बन रही फिल्म ‘महर्षि’ होगी, जिसे हिन्दी में डब किया जाएगा।

bollywood,mahesh babu,mahesh babu hindi movie debut

दरअसल, महेश बाबू की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को देखते हुए उनकी आने वाली फिल्म ‘महर्षि’ को हिंदी में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म निर्माता इस फिल्म को तमिल, तेलुगु के साथ ही हिंदी में भी प्रदर्शित करने की तैयारी में है।

पिछले कुछ समय से देखा गया है कि दर्शकों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि फिल्म कौन सी भाषा में बनी है। वो सिर्फ फिल्म के विषय की ओर आकर्षित होता है और फिल्म को देखता है। इस बात का सबूत गत कुछ माह में प्रदर्शित हुई दक्षिण भारत की 2.0, केजीएफ चैप्टर-1 और पेट्टा की सफलता से मिलता है। मूल रूप से यह तीनों फिल्मों तमिल, तेलुगु और कन्नड भाषा में बनाई गई और हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इनका हिन्दी वर्जन प्रदर्शित किया गया। इन फिल्मों को उत्तर भारत में बड़ी कामयाबी मिली, जिसके बाद अब दक्षिण के निर्माता अपनी फिल्मों को हिन्दी में डब करके प्रदर्शित कर रहे हैं। इन्हीं फिल्मों की सफलता को देखते हुए निर्माता महेश बाबू की फिल्म को भी हिंदी में रिलीज करने की तैयारी में है।

महेश बाबू की फिल्म ‘महर्षि’ का पहले ही काफी बज्ज है। ऐसे में निर्माता इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और बिना बॉलीवुड डेब्यू के ही महेश बाबू सीधा हिंदी सिनेप्रेमियों के दिलों पर राज करने की तैयारी में है। दक्षिण भारत में महेश बाबू की लोकप्रियता उनके समकालीन सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन, राणा दग्गुबाती से काफी आगे पहुंच चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम