न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक आर्यन के करिअर की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बनी ‘लुका छुपी’

वर्ष 2011 में निर्देशक लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपना फिल्म करिअर शुरू करने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 1 मार्च को प्रदर्शित हुई फिल्म उनके करिअर की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म बन गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 8:42:06

कार्तिक आर्यन के करिअर की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बनी ‘लुका छुपी’

वर्ष 2011 में निर्देशक लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपना फिल्म करिअर शुरू करने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 1 मार्च को प्रदर्शित हुई फिल्म उनके करिअर की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने प्रदर्शन के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.01 करोड़ का कारोबार करते हुए प्रथम तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 32.13 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही यह इस वर्ष की पाँचवीं सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म बन गई है। इस सूची में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ का आता है, उसके बाद इंद्र कुमार कर टोटल धमाल, तीसरे नंबर पर ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ और 4थे स्थान पर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ आती है। इस कारोबार से उम्मीद जगती है कि यह अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

luka chuppi,kartik aaran,kriti sanon,luka chuppi box office report,luka chuppi kartik aaryan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के नए-नए स्टारडम को इस फिल्म ने परवान चढ़ा दिया है। कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.10 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद वर्ष 2013 में आई ‘आकाशवाणी’ को सिर्फ 35 लाख की ओपनिंग मिली, जबकि 2014 में आई सुभाष घई की ‘कांची’ ने पहले दिन सिर्फ 85 लाख का कारोबार किया था। कार्तिक के लिए लव रंजन लकी चार्म रहे हैं उनकी वर्ष 2015 में आई ‘प्यार का पंचनामा-2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.2 करोड़ का कारोबार करते हुए लाइफ टाइम 62 करोड़ का कारोबार किया था। यह कार्तिक के करिअर की पहली सबसे बड़ी सफल फिल्म साबित हुई थी। वर्ष 2017 में आई गेस्ट इन लंदन ने बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ से ओपनिंग की थी। इस फिल्म की असफलता के तुरन्त बाद वर्ष 2018 में एक बार फिर से निर्देशक लव रंजन ने कार्तिक आर्यन के साथ ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के जरिये रूपहले परदे पर वापसी की। इस फिल्म ने पहले दिन कार्तिक आर्यन के करिअर की सबसे बड़ी ओपनिंग 6.42 करोड़ लेते हुए बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित रूप से 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके ट्रेड को हैरान कर दिया। इसने 110 करोड़ का लाइफ टाइम कारोबार किया।

ट्रेड विश्लेषकों ने पहले दिन ‘लुका छुपी’ के 5 करोड़ रुपये तक की कमाई की संभावना जताई थी। ट्रेड पर नजर रखने वाले लाइफ बैरी डॉट कॉम के राजेश कुमार भगताणी ने अनुमान जताया था कि यह फिल्म पहले दिन 7 से 9 करोड़ के मध्य तक कारोबार करने में सफल होगी। लाइफ बैरी का अनुमान सही साबित हुआ। फिल्म ने पहले दिन 8.01 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन कमाई के मामले में ‘लुका छुपी’ ने राजी (7.53 करोड़), स्त्री (6.83 करोड़) और बधाई हो (7.29 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। जिन दर्शकों ने इस फिल्म को देखा है वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। माउथ पब्लिसिटी के जरिये यह फिल्म इस वर्ष की चमत्कारिक फिल्म साबित हो सकती है।
‘लुका छुपी’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘टोटल धमाल’ से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। यह फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में दर्शकों को खींचने में कामयाब है। ‘टोटल धमाल’ भी एक कॉमेडी फिल्म है और यह फिल्म मल्टीस्टारर है। इसमें अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, जावेद जाफरी और रिदेश देशमुख जैसे कई सितारों को शामिल किया गया है। ‘टोटल धमाल’ पहले से बॉक्स ऑफिस पर है और ‘लुका छुपी’ नई एंट्री है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम