न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'केजीएफ' का बड़ा धमाका, पहला दिन 18 करोड के पार

गत 21 दिसम्बर को शाहरुख खान की ‘जीरो’ के साथ प्रदर्शित होने वाली कन्नड फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरूआत लेते हुए 18 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Dec 2018 3:22:18

'केजीएफ' का बड़ा धमाका, पहला दिन 18 करोड के पार

गत 21 दिसम्बर को शाहरुख खान की ‘जीरो’ के साथ प्रदर्शित होने वाली कन्नड फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरूआत लेते हुए 18 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस फिल्म को लेकर दक्षिण भारतीय सिने दर्शकों के साथ हिन्दी भाषी दर्शक भी खासे उत्सुक नजर आ रहे थे। कन्नड फिल्मों के सुपर सितारे यश के अभिनय से सजी इस फिल्म को हिन्दी में 1500 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया, जहाँ उसने 2.10 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस बात की जानकारी ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श और रमेश बाला ने अपने ट्वीट के जरिये दी है।

इस फिल्म को देश ही नहीं विदेशी बाजारों में भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी के साथ इतनी बड़ी रकम जुटा कर इस फिल्म ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में रिकॉर्ड बना लिया है।

शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने हिंदी भाषा में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हिंदी बॉक्स ऑफिस से ये फिल्म 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है। इस फिल्म को कुल 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने मुंबई सर्किल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी के साथ उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा परफॉर्म कर सकती है। ट्रेड पंडितों ने इस फिल्म के प्रदर्शन को शानदार बताया है।

bollywood,kgf,kgf first day box office collection,kgf box office,kgf box office report

यश स्टारर इस फिल्म की कहानी कारोबारी नगरी मुंबई के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में यश ने एक ऐसे लडक़े का किरदार निभाया है जो कर्नाटक से है लेकिन बड़ा होकर मुंबई का खतरनाक शार्प शूटर बनता है। फिल्म 1960 और 80 के दशक के बीच की कहानी कहती है। यश के साथ इस फिल्म में श्रीनिधि नजर आ रही हैं। यह फिल्म देशभर में कुल पांच भाषाओं में रिलीज की गई है।

इस फिल्म को हिंदी और कन्नड़ भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया है। फिल्म को समीक्षकों ने खासा सराहा है। विशेष रूप से यश की स्टाइल और फिल्म के संवादों को। 80 करोड की लागत वाली इस फिल्म के पहले दिन के आंकडे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही अपनी लागत निकालने के बाद मुनाफे का सौदा साबित होगी। इस फिल्म को दो भागों में बनाया गया है। इसे अभी केजीएफ चैप्टर-1 के नाम से प्रदर्शित किया गया है। इसका दूसरा भाग अगले वर्ष सिनेमा घरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम