कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म भारत (Bharat) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लिया गया था, जिसके फिल्म छोडऩे से अचानक से इसमें कैटरीना कैफ को शामिल कर लिया गया। इस बात को लेकर कैटरीना कैफ से कई बार पूछा गया लेकिन उन्होंने कोई माकूल जवाब नहीं दिया। लेकिन अब इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने ‘भारत’ में अपनी भूमिका के बारे में बहुत कुछ बताया है।
अभिनेत्री केटरीना कैफ (Katrina Kaif) कहती हैं किसी भी फिल्म में सेकंड चॉइस होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, फर्क इस बात से पड़ता है कि फाइनली जो फिल्म आपके सामने है, उसमें कौन है। जैसा कि आप जानते हैं सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म ‘भारत (Bharat)’ सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को ऑफर की गई थी, लेकिन अपनी शादी का रीजन देकर प्रियंका फिल्म से अलग हो गईं। प्रियंका के फिल्म से अलग होने के बाद सलमान खान और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने तत्काल कैटरीना (Katrina Kaif) से सम्पर्क किया और उन्हें प्रियंका की जगह कास्ट कर लिया। फिल्म में सेकंड चॉइस होने को लेकर कैटरीना ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से खुलकर बात की और कहा, ‘सच बताऊं तो मुझे नहीं पता कि फिल्म भारत के लिए पहली चॉइस कौन था और किसने किसको चुना था? मैं बस इतना जानती हूं कि फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग के दौरान अली अब्बास ने मुझसे इस फिल्म की कहानी और रोल के बारे में बात की थी, लेकिन यह भी एक नैचरल बात है कि अब अगर सलमान खान फिर से अली की फिल्म में काम कर रहे हैं तो किसी नई हिरोइन को लेना होगा।’














