न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मणिकर्णिका' की रिलीज की तारीख को लेकर कंगना ने कहा - किसी ने हम पर दबाव नहीं डाला

फिल्म की रिलीज की तैयारी में जुटी अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि किसी ने भी निर्माताओं से उनकी फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले करने या फिर उसे बढ़ाने को लेकर न तो अनुरोध किया है और न ही दबाव डाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jan 2019 6:47:18

'मणिकर्णिका' की रिलीज की तारीख को लेकर कंगना ने कहा - किसी ने हम पर दबाव नहीं डाला

आने वाले दो सप्ताह बाद कंगना रनौत अभिनीत और निर्देशित निर्माता कमल जैन की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का बुधवार को पहला गीत ‘विजयी भव:’ रिलीज किया गया। अपने निर्माण के समय से ही खासे विवादों में घिरी निर्देशक कृष की इस फिल्म की कथा-पटकथा विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है जिन्होंने अपने पुत्र एस.एस. राजामौली के लिए ‘बाहुबली’ लिखी थी। म्यूजिक लांच समारोह में फिल्म से जुडे सितारे कंगना रनौत, प्रसून जोशी, शंकर-एहसान-लॉय वहां मौजूद थे।

वही अगर गीत की बात करे तो इसमें कंगना रनौत यानी झांसी की रानी लक्ष्मी बाई अकर्षण का केंद्र है। गीत के दौरान कंगना ‘मणिकर्णिका’ के रूप में एक सशक्त महिला के रूप में उभर कर आ रही है । यही वजह है कि वो अंग्रेजों के सामने झुकने की जगह उनके सामने डट कर खडी नजर आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का 25 जनवरी को प्रदर्शन होने जा रहा है। इसके साथ ही इसे ‘ठाकरे’, जो बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक है, के साथ मुकाबला करना पडेगा। इसके चलते इस बात की आशंका है कि उसे महाराष्ट्र और मुम्बई में कलेक्शन में खासा नुकसान होगा। वही फिल्म की रिलीज की तैयारी में जुटी अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि किसी ने भी निर्माताओं से उनकी फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले करने या फिर उसे बढ़ाने को लेकर न तो अनुरोध किया है और न ही दबाव डाला है।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika release date,manikarnika new song

कंगना बुधवार को यहां 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के संगीत लॉन्च पर मीडिया से बात कर रही थीं। उनके साथ फिल्म के संगीतकार शंकर-एहसाल-लॉय, गीतकार प्रसून जोशी और फिल्म के अन्य सदस्य मौजूद थे।

इससे पहले 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी', 'व्हाय चीट इंडिया' और 'ठाकरे' गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर रिलीज होने जा रही थीं लेकिन 'ठाकरे' के निर्माताओं के अनुरोध पर 'व्हाय चीट इंडिया' के निर्माताओं ने फिल्म को 18 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया।

यह पूछने पर कि क्या 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के निर्माताओं को 'ठाकरे' टीम से फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने का कोई दबाव पड़ा तो कंगना ने कहा, "हमसे किसी ने भी हमारी फिल्म की रिलीज टालने या इसे पहले रिलीज करने को लेकर कोई भी अनुरोध या किसी प्रकार का दबाव डालने के लिए संपर्क नहीं किया है।"

उन्होंने कहा, "हम पर किसी ने भी दबाव नहीं डाला, इसलिए हम बहुत खुश हैं कि गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर हमारी फिल्म की रिलीज के लिए हमें बड़ी जगह मिलेगी। मुझे लगता है कि दो फिल्में आसानी से एक दिन आ सकती हैं और अभी तक किसी ने हम पर दबाव नहीं बनाया है। यह कहना पूरी तरह से गलत होगा कि जो हम नहीं चाहते वैसा करने के लिए हमसे संपर्क किया गया या हम पर दबाव डाला गया।"

कंगना फिल्म में मुख्य किरदार रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्सों का निर्देशन भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम