न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिकर्णिका: देशभक्ति से ओतप्रोत ‘विजयी भव:’ जारी, कंगना का शाही अंदाज

आने वाले दो सप्ताह बाद कंगना रनौत अभिनीत और निर्देशित निर्माता कमल जैन की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का बुधवार को पहला गीत ‘विजयी भव:’ रिलीज किया गया।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 10 Jan 2019 12:51:35

मणिकर्णिका: देशभक्ति से ओतप्रोत ‘विजयी भव:’ जारी, कंगना का शाही अंदाज

आने वाले दो सप्ताह बाद कंगना रनौत अभिनीत और निर्देशित निर्माता कमल जैन की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का बुधवार को पहला गीत ‘विजयी भव:’ रिलीज किया गया। देशभक्ति की भावना से भरे बोलों वाले इस गीत को पहली बार सुनने में वो आनन्द नहीं आता लेकिन दो-तीन बार सुनने के बाद यह गीत कानों को कर्णप्रिय लगने लगता है। अपने निर्माण के समय से ही खासे विवादों में घिरी निर्देशक कृष की इस फिल्म की कथा-पटकथा विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है जिन्होंने अपने पुत्र एस.एस. राजामौली के लिए ‘बाहुबली’ लिखी थी। म्यूजिक लांच समारोह में फिल्म से जुडे सितारे कंगना रनौत, प्रसून जोशी, शंकर-एहसान-लॉय वहां मौजूद थे।

इस गीत में कंगना रनौत यानी झांसी की रानी लक्ष्मी बाई अकर्षण का केंद्र है। गीत के दौरान कंगना ‘मणिकर्णिका’ के रूप में एक सशक्त महिला के रूप में उभर कर आ रही है । यही वजह है कि वो अंग्रेजों के सामने झुकने की जगह उनके सामने डट कर खडी नजर आ रही है।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika new song,vijayi bhava,vijayi bhava released

‘विजयी भव:’ में कंगना लाल रंग की साडी के साथ मैचिंग ज्वैलरी में बेहद कमाल लग रही हैं। उनके हावभाव बिल्कुल किसी रानी की तरह ही नजर आ रहे हैं। तलवारबाजी के दृश्यों में उन्होंने पीले रंग की साडी पहन रखी है और इन दृश्यों में उनके हावभाव शानदार हैं। इस गीत के साथ जिन दृश्यों को दिखाया गया है उन्हें देखकर इस बात का अहसास हो जाता है कि कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका के लिए कडी मेहनत की है।

कंगना के अलावा यहां पर झलकारी बाई बनी अंकिता लोखंडे और डैनी भी नजर आए हैं। मणिकर्णिका के गीतों को संगीतकार शंकर एहसान लॉय ने अपने संगीत से सजाया है और फिल्म के इस गीत को प्रसून जोशी ने लिखा और शंकर महादेवन ने इसे गाया है।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का 25 जनवरी को प्रदर्शन होने जा रहा है। इसके साथ ही इसे ‘ठाकरे’, जो बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक है, के साथ मुकाबला करना पडेगा। इसके चलते इस बात की आशंका है कि उसे महाराष्ट्र और मुम्बई में कलेक्शन में खासा नुकसान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम