न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कलंक’: 21 साल बाद नजर आई संजय-माधुरी दीक्षित की जोड़ी, 80 करोड़ की लागत, 150 करोड़ आवश्यक

‘कलंक’ के जरिये 21 साल बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी परदे पर वापस आ रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 12 Mar 2019 11:28:32

‘कलंक’: 21 साल बाद नजर आई संजय-माधुरी दीक्षित की जोड़ी, 80 करोड़ की लागत, 150 करोड़ आवश्यक

करण जौहर (Karan Johar) की महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘कलंक (Kalank Teaser)’ का टीजर जारी हो गया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस टीजर को जिस तरह से देखा और सराहा जा रहा है उससे ऐसा महसूस हो रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी। अभिषेक बर्मन के निर्देशन में बनी ‘कलंक (Kalank)’ को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया। इस लागत को निकालने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 150 करोड़ का कारोबार करना होगा, तभी मुनाफा शुरू होगा। हालांकि आजकल फिल्मों की लागत अन्य प्रकार के अधिकारों को बेचकर आसानी से निकाल ली जाती है। सिनेमाघरों से आने वाला कारोबार पूरी तरह से मुनाफा होता है। ‘कलंक’ के जरिये 21 साल बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी परदे पर वापस आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह जोड़ी भी बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही कमाल करेगी जैसा अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ में किया है।

kalank,kalank teaser,karan johar,madhuri dixit,sanjay dutt,bollywood,bollywood news,bollywood gossips hindi

आगामी माह की 17 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। कुछ दिन पूर्व ही फिल्म की कास्ट के लुक रिलीज किए गए थे जो दर्शकों को काफी पसंद आए थे। ये फिल्म एक परिवार की कहानी लेकर आ रही है। इससे जुड़ी हकीकत तब खुलनी शुरू होती है जब सांप्रदायिक दंगे भडक़ जाते हैं।

kalank,kalank teaser,karan johar,madhuri dixit,sanjay dutt,bollywood,bollywood news,bollywood gossips hindi

करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले आ रही इस फिल्म में वरुण धवन ने कई खतरनाक स्टंट किए हैं। इनकी शूटिंग के दौरान वरुण घायल भी हुए। आलिया और आदित्य रॉय कपूर पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को भव्य स्तर पर बनाया गया है। बड़े-बड़े आकर्षक सेट्स फिल्म को गरिमा प्रदान करते हैं और जारी होते ही इसने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर जबरदस्त जिज्ञासा पैदा कर दी है। जारी हुए टीजर में सिर्फ दो संवाद हैं और दोनों ही कमाल के हैं। टीजर की शुरूआत में वरुण धवन द्वारा बोला गया संवाद—कुछ रिश्ते कर्जों की तरह होते हैं जिन्हें निभाना नहीं चुकाना पड़ता है— वहीं टीजर के अंत में दूसरा संवाद आलिया भट्ट द्वारा बोला गया है—‘जब किसी और की बर्बादी अपनी जीत जैसे लगे, तो हमसे ज्यादा बर्बाद और कोई नहीं होगा’ फिल्म में दिखाए गए रिश्तों को गहराई से बयां करता है। ‘कलंक’ का टीजर फिल्म के कथानक को भी प्रकट करता है जो मान-सम्मान, रूतबा, जंग और प्रेम को दर्शाता है। कलंक प्रेम और अहंकार के जलते हुए दीये की कहानी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स