न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय मूल के अमेरिकन कॉप की बायोपिक में होंगे जॉन, एक और एक्शन धमाका

सूत्रों के अनुसार यह बायोपिक इंडियन मूल के अमेरिकन कॉप की है। यह कॉप कौन है अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 5:23:56

भारतीय मूल के अमेरिकन कॉप की बायोपिक में होंगे जॉन, एक और एक्शन धमाका

जॉन अब्राहम के लिए बीता साल काफी लकी रहा। उनकी दो फिल्मों—परमाणु और सत्यमेव जयते—प्रदर्शित हुई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। नए साल में वे फिर एक के बाद एक फिल्मों के लिए तैयार हैं। इन दिनों वे अपनी अगली फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस साल उनके खाते में छह फिल्में हैं। इनमें से दो रॉ: रोमियो, अकबर, वाल्टर और बाटला हाउस इसी साल प्रदर्शित होंगी। रॉ की शूटिंग वे पहले ही पूरी कर चुके हैं। इसके बाद उनके पास हेराफेरी-3, पागलपंथी और सरफरोश-2 जैसी फिल्में हैं। अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार जॉन के पास एक और फिल्म का प्रस्ताव आया है, जो कि एक बायोपिक है।

सूत्रों के अनुसार यह बायोपिक इंडियन मूल के अमेरिकन कॉप की है। यह कॉप कौन है अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इस किरदार को लेकर खासी गोपनीयता बरती जा रही है। जॉन स्वयं इसकी घोषणा करेंगे। इस फिल्म को रेंसिल डिसिल्वा निर्देशित करेंगे जो करण पहले करण जौहर के बैनर के लिए ‘कुर्बान’ और ‘उंगली’ निर्देशित कर चुके हैं। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि रेंसिल डिसिल्वा मार्क मैन्युअल के उपन्यास ‘मोरया रे’ पर आधारित कहानी पर फिल्म बनाएंगे जिसमें जॉन ही होंगे। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वे ‘मोरया रे’ पर काम नहीं कर रहे हैं।

bollywood,john abraham,americal cop biopic

रेंसिल डिसिल्वा अपनी इस फिल्म पर पिछले दो सालों से रिसर्च कर रहे थे। इसके चलते ही उन्होंने इमरान हाशमी की उंगली और अनिल कपूर प्रोडक्शन की टीवी सीरीज ‘24’ के बाद किसी और फिल्म के निर्देशन की बागडोर नहीं संभाली थी। उम्मीद की जा रही है कि जॉन निर्देशक अनीस बज्मी की ‘पागलपंथी’ की शूटिंग खत्म करने के बाद ही इस बायोपिक की शूटिंग शुरू कर देंगे। रेंसिल डिसिल्वा वाली फिल्म में वे संजीदा विषय को छू रहे हैं।

bollywood,john abraham,americal cop biopic

आगे सरक सकती है सरफरोश-2

यदि जॉन अब्राहम पागलपंथी के बाद रेंसिल की इस बायोपिक को शूट करना शुरू करते हैं तो फिर निर्देशक जॉन मैथ्यू मथान की फिल्म ‘सरफरोश-2’ खिसकती हुई नजर आ रही है। जॉन पहले पागलपंथी, फिर रेंसिल की फिल्म और उसके बाद सरफरोश-2 को शुरू करेंगे। इस बारे में जॉन मैथ्यू मथान का कहना है कि इस पर खुद जॉन अब्राहम आधिकारिक तौर पर वाफिक कराएं तो बेहतर है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम