न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2019: पहली बार परदे पर रोमांस करती नजर आएंगी ये जोडियाँ

वर्ष 2019 में जहाँ बॉलीवुड बायोपिक और रीमेक के दौर से गुजरेगा वहीं दूसरी ओर सेल्यूलाइड के परदे पर कुछ ऐसी जोडियाँ नजर आएंगी जो पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 04 Jan 2019 6:00:04

वर्ष 2019: पहली बार परदे पर रोमांस करती नजर आएंगी ये जोडियाँ

वर्ष 2019 में जहाँ बॉलीवुड बायोपिक और रीमेक के दौर से गुजरेगा वहीं दूसरी ओर सेल्यूलाइड के परदे पर कुछ ऐसी जोडियाँ नजर आएंगी जो पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। इन जोडियों को दर्शक पहली बार देखेंगे और उम्मीद है उन्हें पसन्द करेंगे। डालते हैं एक नजर उन जोडियों पर जो पहली बार परदे पर दिखायी देंगी—

bollywood,bollywood jodi 2019,deepika padukone,vikram massey,sushant singh rajput,prabhas,shraddha kapoor,ranbir kapoor,ranveer singh alia bhatt,athiya shetty,bhumi pednekar,shahid kapoor,kiara advani

दीपिका पादुकोण-विक्रम मैसी — गत वर्ष ‘पद्मावत’ देने वाली दीपिका पादुकोण शादी के बाद इस वर्ष फिल्म ‘छपाक’ से वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में वे अभिनय के साथ-साथ निर्माण भी कर रही हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में वह एक एसिड विक्टिम का किरदार अभिनीत करेंगी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी दीपिका के साथ नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब विक्रांत और दीपिका पादुकोण एक साथ काम करेंगे।

bollywood,bollywood jodi 2019,deepika padukone,vikram massey,sushant singh rajput,prabhas,shraddha kapoor,ranbir kapoor,ranveer singh alia bhatt,athiya shetty,bhumi pednekar,shahid kapoor,kiara advani

सुशांत सिंह राजपूत-श्रद्धा कपूर-प्रभास — बाहुबली फेम प्रभास हिन्दी फिल्मों में ‘साहो’ के जरिये शुरूआत करने जा रहे हैं। तमिल, तेलुगु और हिन्दी में बनने जा रही इस फिल्म में प्रभास बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इस वर्ष 15 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

वहीं दूसरी ओर श्रद्धा कपूर पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘छिछोरे’ में नजर आएंगी। यह एक मल्टी स्टार कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। नितेश इससे पहले दंगल बना चुके हैं।

bollywood,bollywood jodi 2019,deepika padukone,vikram massey,sushant singh rajput,prabhas,shraddha kapoor,ranbir kapoor,ranveer singh alia bhatt,athiya shetty,bhumi pednekar,shahid kapoor,kiara advani

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट-रणवीर सिंह — आलिया भट्ट इस वर्ष पहली बार बॉलीवुड के दो युवा नायकों — रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करेंगी और वेंलनटाइन के मौके पर प्रदर्शित हो जा रही फिल्म ‘गली बॉय’ में वे रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। अब देखने वाली बात यह है कि किसके साथ उनकी जोडी को पसन्द किया जाता है।

bollywood,bollywood jodi 2019,deepika padukone,vikram massey,sushant singh rajput,prabhas,shraddha kapoor,ranbir kapoor,ranveer singh alia bhatt,athiya shetty,bhumi pednekar,shahid kapoor,kiara advani

अथिया शेट्टी-नवाजउद्दीन सिद्दीकी — वैसे तो यह जोडा बडा बेमेल सा लगता है लेकिन अब दर्शक इन्हें पसन्द करते हैं या नहीं यह आने वाला वक्त बताएगा। यह जोडी पहली बार फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आएगी, जो कि एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जारी है।

bollywood,bollywood jodi 2019,deepika padukone,vikram massey,sushant singh rajput,prabhas,shraddha kapoor,ranbir kapoor,ranveer singh alia bhatt,athiya shetty,bhumi pednekar,shahid kapoor,kiara advani

भूमि पेडनेकर-सुशांत सिंह राजपूत — श्रद्धा कपूर के अलावा सुशांत सिंह राजपूत इस साल भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘सोन चिरैया’ में नजर आएंगे। चंबल के बीहडों पर आधारित इस फिल्म में भूमि और सुशांत सिंह डकैत के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म की टैग लाइन है ‘बैरी बेईमान, बागी सावधान!’ फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है।

bollywood,bollywood jodi 2019,deepika padukone,vikram massey,sushant singh rajput,prabhas,shraddha kapoor,ranbir kapoor,ranveer singh alia bhatt,athiya shetty,bhumi pednekar,shahid kapoor,kiara advani

शाहिद कपूर-किआरा आडवाणी — गत वर्ष ‘पद्मावत’ में पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए शाहिद कपूर इस वर्ष ‘कबीर सिंह’ नामक फिल्म में किआरा आडवाणी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिन्दी रीमेक की शूटिंग इन दिनों जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम