न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी के बर्थडे पर रखी गई थी 'मिस्‍टर इंडिया' की स्‍क्रीनिंग, मां की याद में रो पड़ीं जाह्नवी, वीडियो

13 अगस्‍त को श्रीदेवी के 55वें जन्‍मदिन के मौके पर उनकी फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग रखी गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Aug 2018 3:53:34

श्रीदेवी के बर्थडे पर रखी गई थी 'मिस्‍टर इंडिया' की स्‍क्रीनिंग, मां की याद में रो पड़ीं जाह्नवी, वीडियो

इस साल 24 फरवरी को बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं। श्रीदेवी के जाने से ना सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस को भी तगड़ा झटका लगा। 13 अगस्‍त को श्रीदेवी के 55वें जन्‍मदिन के मौके पर उनकी फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर बहन खुशी और पापा बोनी कपूर जाह्नवी के साथ नजर आए। श्रीदेवी के जन्मदि‍न के मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिवंगत एक्ट्रेस की फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी थी। श्रीदेवी की बेटियों और पति ने बाकी के मेहमानों के साथ शाम को 7 बजे मिस्टर इंडि‍या का शो देखा। शो खत्म होने के बाद इवेंट में बातचीत के दौरान जाह्नवी, खुशी और बोनी कपूर इमोशनल हो गए। इस मौके पर जाह्नवी भावुक हो गई और उनके आंसू निकल पड़े। जाह्नवी के एक फैन पेज ने उनका ये वीडियो शेयर किया है जिसमें जाह्नवी आंसू पोंछती नजर आ रही हैं।

आप सबने जो प्यार श्री को दिया वही प्यार मेरे बच्चों को भी दें

बोनी ने इवेंट में अपनी पत्‍नी और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रहीं एक्‍ट्रेस श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि आप सबने जो प्यार श्री को दिया वही प्यार मेरे बच्चों को भी दें। हम सब इस सम्मान के लिए शुक्रगुजार हैं। बता दें कि इस मौके पर कपूर फैमिली के साथ उनके क्‍लोज फ्रेंड अमर सिंह भी मौजूद रहे। वेटरेन एक्‍ट्रेस जया प्रदा भी इस स्‍क्रीनिंग में पहुंचीं। खास बात ये रही कि अपनी सौतेली बहनों के साथ हमेशा नजर आने वाले अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर इस इवेंट में कहीं नजर नहीं आए। बता दें कि खबर ये भी है कि बोनी कपूर अपने चारों बच्चों के साथ एक ही घर में रहना का भी प्लान कर रहे हैं।

बता दे, चार दशक से ज्यादा एक्टिंग वर्ल्ड में सफल और इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी की पहली बॉलीवुड फिल्म जूली मानी जाती है, लेकिन श्रीदेवी की पहली बॉलीवुड फिल्म 1972 में आई 'रानी मेरा नाम' थी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर श्रीदेवी की बाकी भाषाओं की डेब्यू फिल्में भी अलग थीं। गत वर्ष प्रदर्शित हुई ‘मॉम’ उनकी अन्तिम प्रदर्शित फिल्म रही, जिसे उनके पति बोनी कपूर ने निर्मित किया था। यह उनके करियर की 300वीं फिल्म थी। यह माँ के इंतकाम की फिल्म थी, जिसमें एक माँ अपनी बेटी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का बदला लेती है। फिल्म का एक संवाद ‘अगर गलत और बहुत गलत में से चुनना हो तो आप किसे चुनेंगे’, नश्तर की तरह दर्शकों के दिलों में चुभता है। ‘मॉम’ को उनके पति ने फिल्मों में 50 वर्ष पूरे होने के दिन प्रदर्शित किया था। 50 साल में 300 फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी ने सपने में भी यह नहीं सोचा था कि वे अपनी पुत्री जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म ‘धडक़’ नहीं देख पाएंगी। धडक़ 20 जुलाई 2018 को प्रदर्शित हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 72 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की । जाह्नवी कपूर के हिस्से में करण जौहर की ही एक और बड़ी फिल्म 'तख़्त' आई है जिसमे वह कोठेवाली 'हीराबाई' के रूप में नज़र आयेंगी। गौरतलब है कि इतिहास में हिराबाई को औरंगजेब की प्रेमिका के रूप में बताया गया है जिसकी अल्प आयु में ही आकस्मिक मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल