न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कुली नं. 1’ में जैकलीन का प्रवेश, बहन के रूप में आएंगी नजर, दूसरा नायक कौन!

सूत्रों के अनुसार डेविड धवन ने दूसरी नायिका के तौर पर जैकलीन फर्नांडिस को साइन किया है। वे इस फिल्म में सारा अली खान की बहन का किरदार अभिनीत करेंगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 14 May 2019 11:29:10

‘कुली नं. 1’ में जैकलीन का प्रवेश, बहन के रूप में आएंगी नजर, दूसरा नायक कौन!

गत 1 मई को वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘कुली नम्बर 1’ का लोगो जारी करते हुए इसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा की थी। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। वरुण धवन की यह फिल्म वर्ष 1995 में आई गोविन्दा अभिनीत कुली नम्बर 1 का रीमेक है, जिसे डेविड धवन ने ही निर्देशित किया था। इस फिल्म का निर्माण वासु भगनानी ने किया था, जो अब इसके रीमेक को भी बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सारा अली खान के साथ ही एक और नायिका का प्रवेश हो गया है। सूत्रों के अनुसार डेविड धवन ने दूसरी नायिका के तौर पर जैकलीन फर्नांडिस को साइन किया है। वे इस फिल्म में सारा अली खान की बहन का किरदार अभिनीत करेंगी। मूल फिल्म में इस किरदार को कंचन नामक अभिनेत्री ने निभाया था। फिल्म की कहानी के अनुसार एक ही हीरो के साथ दो बहनों का रिश्ता जोडऩे की कोशिश की जाती है। यही से परिस्थितिजन्य हास्य की शुरूआत होती है।

jacqueline fernandez,jacqueline fernandez new movie,varun dhawan,coolie no 1,coolie no 1 sequel,sara ali khan,david dhawaan,govinda,entertainment,bollywood

बॉलीवुड के गलियारों में बह रही इस हवा को यदि सही मान लिया जाए तो सवाल यह उठता है कि इस फिल्म में दूसरा नायक कौन होगा। मूल फिल्म में गोविन्दा के साथ दक्षिण भारत के जाने माने नायक हरीश ने दूसरे नायक की भूमिका निभाई थी जो करिश्मा कपूर की बहन कंचन से प्यार करता है और कंचन उसके बच्चे की माँ बनने वाली है। डेविड धवन और वरुण धवन ने अभी तक इस फिल्म की दूसरी स्टार कास्ट के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। मूल फिल्म में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिनकी घोषणा अभी होना बाकी है। जैसे कादर खान की भूमिका कौन निभायेगा। सदाशिव अमरापुर के किरदार के लिए कौन आगे आएगा और सबसे बड़ी बात खलनायक महेश आनन्द की भूमिका के लिए किसे लिया जाएगा।

jacqueline fernandez,jacqueline fernandez new movie,varun dhawan,coolie no 1,coolie no 1 sequel,sara ali khan,david dhawaan,govinda,entertainment,bollywood

हालांकि अभी तक वरुण धवन या डेविड धवन की ओर से जैकलीन फर्नांडिस के लेने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि जैकलीन इस फिल्म में आती हैं तो यह तीसरा मौका होगा जब वे वरुण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले वे वरुण धवन के साथ ढिशूंम और जुड़वा-2 में नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो