न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इरफान-दीपिका का स्वास्थ्य बिगड़ा, निर्माताओं ने रोकी फिल्में

पीकू में एक साथ नजर आ चुके अभिनेता इरफान और दीपिका पादुकोण का स्वास्थ्य खराब हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Feb 2018 6:28:50

इरफान-दीपिका का स्वास्थ्य बिगड़ा, निर्माताओं ने रोकी फिल्में

पीकू में एक साथ नजर आ चुके अभिनेता इरफान और दीपिका पादुकोण का स्वास्थ्य खराब हो गया है जिसके चलते उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। रोके गए प्रोजेक्ट्स में विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म, जिसमें यह दोनों सितारे नजर आने वाले हैं और दूसरी इरफान खान अभिनीत दि मिनिस्ट्री शामिल हैं। इरफान खान को पीलिया हो गया है और दीपिका पादुकोण को पीठ दर्द जिसके चलते फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म का शेड्यूल आगे खिसका दिया है। विशाल जल्द इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स की तबीयत खराब होने के चलते फिलहाल उन्होंने शूटिंग टाल दी है।

bollywood,bollywood news,irrfan khan,deepika padukone,shooting

विशाल भारद्वाज ने कहा है कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग को अभिनेता इरफान खान और दीपिका पादुकोण की सेहत बिगडऩे के कारण आगे बढ़ा रहे हैं। भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं फिल्म को कुछ महीनों के लिए रोक रहा हूँ, क्योंकि मेरे दोनों मुख्य कलाकारों को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं हो गई हैं। इरफान को पीलिया हो गया है और उन्हें ठीक होने में कुछ सप्ताह लगेंगे। दीपिका को पीठ में समस्या है जो ‘पद्मावत’ की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोबारा दीपिका को ये समस्या हो गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म में दीपिका के किरदार को बहुत अधिक शारीरिक श्रम चाहिए और उनके चिकित्सक ने उन्हें कोई कठिन शारीरिक काम न करने की सलाह दी है। भारद्वाज ने कहा कि वह शूटिंग शुरू होने से पहले दोनों कलाकारों को बिल्कुल स्वस्थ देखना चाहते हैं। विशाल ने यह भी कहा, ‘मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है और यह राहिमा खान—सपना दीदी की जिंदगी पर आधारित नहीं है। हां यह हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुम्बई’ की कहानी से ली गई है लेकिन जब हम इस विचार पर काम कर रहे थे तो हमने इसे नई पहचान और आकार दिया है जो कहीं से भी उन नामों के करीब नहीं है जिन्हें मैंने पहले लिया। इसलिए यह निश्चित रूप से किसी की जीवनी नहीं है।’

बहरहाल इरफान की तबीयत बिगडऩे से फिलहाल तो उनकी सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। इरफान की टीम उनकी डेट्स को री शेड्यूल करने में जुट गई है ताकि उनका कोई भी प्रोजेक्ट अटके न। इरफान अमेजन की प्राइम वीडियो सीरीज ‘द मिनिस्ट्री’ में नजर आएंगे। इसके बाद वह ‘हिंदी मीडियम-2’ पर काम शुरू करेंगे। उनकी बीमारी के चलते आगामी माह प्रदर्शित होने वाली अगली फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के प्रमोशन पर भी असर पड़ेगा। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर को जारी किया गया है। जिसे दर्शकों से अच्छा रेस्पांस मिला है। ट्रेलर से उम्मीद जगी है कि एक अच्छी फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह