न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रूस’ पर भारतीय फिल्मकारों की नजर, ‘परी’ दूसरी फिल्म

भारतीय सिनेमा विश्व के उन देशों में अपने पैर पसार है जहाँ हिन्दी फिल्मों का प्रसार व प्रदर्शन मुश्किल नजर आ रहा था।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 4:21:49

‘रूस’ पर भारतीय फिल्मकारों की नजर, ‘परी’ दूसरी फिल्म

भारतीय सिनेमा विश्व के उन देशों में अपने पैर पसार है जहाँ हिन्दी फिल्मों का प्रसार व प्रदर्शन मुश्किल नजर आ रहा था। गत वर्ष सिनेकारों ने चीन को जीतने में सफलता हासिल की। चीन में अब भारतीय फिल्में लगातार प्रदर्शित हो रही हैं। अब तक वहाँ पर दंगल, बाहुबली, सीक्रेट सुपेर्स्तार्र और बजरंगी भाईजान का प्रदर्शन हो चुकी है। हिन्दी मीडियम का प्रदर्शन होने जा रहा है। चीन के बाजार से फिल्म उद्योग को असीमित कमाई हो रही है। वहाँ से प्राप्त हो रही राशि भारत से प्राप्त होने वाली राशि ने कहीं ज्यादा है।

चीन के बाद अब भारतीय फिल्मकार रूस पर नजर जमाए बैठे हैं। फरवरी 2018 में अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ को रूस में उसी दिन प्रदर्शित करने में सफलता प्राप्त की जिस दिन यह फिल्म भारत में प्रदर्शित हुई। हालांकि फिल्म को बहुत अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला लेकिन एक रास्ता जरूर खुला और अब हिन्दी सिनेमा की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने होम प्रोडक्शन में बनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘परी’ को वहाँ पर प्रदर्शित करने जा रही हैं। अनुष्का हिन्दी सिनेमा की पहली एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने रूस जैसे गैर-पारंपरिक फिल्म बाजार में सेंध मारने की हिम्मत दिखायी है। इसकी जानकारी अनुष्का ने सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा- बहुत ख़ुश हूं। ‘परी’ रूस में 19 अप्रैल को रिलीज हो रही है। ज्ञातव्य है कि परी का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। यह फिल्म भारत में 2 मार्च को प्रदर्शित हुई।

bollywood,russia,pari,padman,Akshay Kumar,anushka sharma,pari movie,padman movie

हॉरर जॉनर की इस फिल्म ने भारतीय दर्शकों को इतना ज्यादा भयभीत किया कि दर्शक सिनेमाघर से रूठ गए। अनुष्का शर्मा द्वारा किया गया डरावना प्रमोशन इस फिल्म के लिए घातक सिद्ध हुआ। हालांकि तकनीकी तौर से और कथानक के लिहाज फिल्म सशक्त रही है। परी एक सुपरनेचुरल हॉरर फि़ल्म है, जिसमें अनुष्का के किरदार को प्रेत-पीडित दिखाया गया है। साथ ही यह अनुष्का की तीसरी होम प्रोडक्शन फिल्म है। उन्होंने ‘एनएच10’ से बतौर प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया। गत वर्ष उनकी दूसरी निर्मित फिल्म ‘फिल्लौरी’ का प्रदर्शन हुआ था, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। एनएच 10 ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि फिल्लौरी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। ‘परी’ ने भी अब तक बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ का कारोबार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल