न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा अली खान: पटकथा अच्छी होगी तो पिता के साथ काम करूंगी

वर्ष 2018 में लगातार दो फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि लगातार दो सफल फिल्में देने के बाद भी उनमें ‘स्टार’ जैसा कुछ नहीं है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 9:44:47

सारा अली खान: पटकथा अच्छी होगी तो पिता के साथ काम करूंगी

वर्ष 2018 में लगातार दो फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि लगातार दो सफल फिल्में देने के बाद भी उनमें ‘स्टार’ जैसा कुछ नहीं है। अभिषेक कपूर की ‘केदारनाथ’ से सफलतम डेब्यू करने वाली सारा अली खान की इस फिल्म के प्रदर्शन के दो सप्ताह बाद ही दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ का प्रदर्शन हुआ, जो सुपर हिट साबित हुई है।

bollywood,saif ali khan,sara ali khan,kedarnath,simmba

इन दिनों सारा अली खान के पास फिल्मों के कई प्रस्ताव आ रहे हैं लेकिन उनके लिए उनकी ‘हाँ’ कहने से पहले ही उनके स्थान पर किसी अन्य नायिका को लिया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण निर्देशक डेविड धवन की अगली फिल्म है, जिसमें वरुण धवन नजर आएंगे। गोविन्दा अभिनीत कुली नं. 1 का रीमेक इस फिल्म के लिए पहले सारा अली खान का नाम चल रहा था, लेकिन अचानक से इसमें आलिया भट्ट को साइन कर लिया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें कार्तिक आर्यन के साथ भी एक फिल्म का प्रस्ताव मिला था, लेकिन वह भी रद्द हो गया। ऐसा क्यों हो रहा है, यह सारा अली खान के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। इन सबके बावजूद वे मीडिया से लगातार सम्पर्क में हैं।

bollywood,saif ali khan,sara ali khan,kedarnath,simmba

हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने ‘स्टार’ होने पर कहा, ‘न तो उनके पास स्टार जैसा महसूस करने के लिए समय है और न उन्हें ऐसा लगता है कि भविष्य में वह कभी खुद को स्टार जैसा महसूस होने देंगी। मैं बस भागदौड करके अपने काम के बोझ को निपटाने की कोशिश कर रही हूं। मेरे पास स्टार जैसा महसूस करने के लिए समय नहीं है। मैं नहीं मानती कि मैं अभी स्टार बन पाई हूं। लेकिन, उम्मीद करती हूं किसी दिन ऐसा होगा। मुझे लगता है कि मैं कभी अपने आप को स्टार जैसा महसूस नहीं होने दूंगी, क्योंकि जैसे ही आप ऐसा महसूस करेंगे, अन्य लोग आपको अनुकूल व सकारात्मक परिप्रेक्ष्य में देखना बंद कर देंगे।

सारा ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह पिता के साथ काम करने के लिए तैयार हैं तो उन्होंने कहा कि अगर भगवान की इच्छा हुई तो हम जल्द ही साथ काम करेंगे, लेकिन पटकथा अच्छी होनी चाहिए।

सारा से जब पूछा गया कि उनकी दादी शर्मिला टैगौर कहती हैं कि इतनी कम उम्र में वह आत्मविश्वास से भरपूर हैं, वह इतना आत्मविश्वास कहां से लाती हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह ईमानदार होने से आता है और यही एकमात्र तरीका है जिससे मैं ऐसी बन सकती हूं। जो लोग अच्छे से झूठ बोल सकते हैं, उन्हें ऐसा करने दें। मैं ऐसा नहीं कर सकती। झूठ बोलते ही मेरी जुबान लडखडाने लगती है। मेरे लिए सच्चा होना मुझे सूट करना है।’

bollywood,saif ali khan,sara ali khan,kedarnath,simmba

अभिनेत्री ने परिवार और मीडिया से मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कहा कि, ‘मैं जो भी करूंगी परिवार वाले मुझे पसंद ही करेंगे क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं, लेकिन समालोचकों और दर्शकों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह अभिभूत कर देने वाली है। मैं इसे जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगी।’

सारा से जब पूछा गया कि जो प्यार उन्हें मिल रहा है, क्या वह इसकी हकदार हैं तो उन्होंने कहा कि 80 फीसदी वह इसकी हकदार हैं। बाकी 20 फीसदी कहां से आ रहा है, वह नहीं जानतीं और यह चीज उन्हें आभारी और भावुक महसूस कराती है। उन्होंने कहा कि अभिनय में उन्हें कोई अनुभव नहीं था और बस ईमानदारी से काम किया और उनके लिए आगे बढने का यही एकमात्र तरीका रहा। उन्होंने कहा कि माता-पिता की फिल्मों के सेट पर तो वह गई थीं लेकिन ‘केदारनाथ’ से उन्हें पहली बार फिल्म निर्माण की बारीकियों के बारे में जानने का मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम