फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'तख्त' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे नजर आएंगे जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर शामिल हैं।
करण जौहर ने फिल्म के सभी लीड कास्ट का ऐलान करते हुए तख्त का पहला पोस्टर भी शेयर किया है। तख्त जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म है। हाल ही में श्रीदेवी की जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। बता दें कि तख्त मुगलों की कहानी होगी जो भारत के इतिहास से ताल्लुक रखती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये कहानी औरंगजेब के समय की होगी।
I am so excited and honoured to announce the lead cast of #TAKHT@RanveerOfficial #KareenaKapoorKhan @aliaa08
पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी यानी रणवीर सिंह औरंगजेब बनेंगे और निगेटिव किरदार निभाएंगे। इस कहानी युद्ध होगा, योद्धा होंगे। करण जौहर ने फिल्म के नाम की घोषणा के साथ लिखा है- TAKHT is about WAR for LOVE.... इस लाइन से साफ है कि ये युद्ध प्रेम के लिए होगा, हालांकि ये प्रेम तख्त पाने के लिए है।
The Screenplay is by SUMIT ROY! Dialogues by HUSSAIN HAIDRY,SUMIT ROY! And thanks to @NotSoSnob for bringing these talents to us at @DharmaMovies ! An exciting journey ahead....WRITERS are the heartbeat and soul of a film! These gentlemen lead all the way.... pic
हाल ही में धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर इस फिल्म में विकी कौशल के अपोजिट नजर आएंगी और उनकी पत्नी का रोल प्ले करेंगी। वहीं करीना कपूर खान और आलिया भट्ट रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। सूत्रों की मानें, तो अनिल कपूर शाहजहां के रोल में नजर आएंगे।
यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग राजस्थान और गुजरात में अलग अलग जगहों पर की जाएगी। यह 2020 में रिलीज की जाएगीProud, excited & honoured to be a part of KARAN JOHAR’S MULTI-STARRER HISTORICAL MAGNUM OPUS.#TAKHT @karanjohar @apoorvamehta18 @DharmaMovies














