बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म खेल पर आधारित है। इस फिल्म से टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। कागती द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत हुआ है। इसमें अमित साध भी प्रमुख भूमिका में हैं।
अक्षय की यह फिल्म भारत को मिले पहले ओलम्पिक पदक की कहानी पर आधारित है। 1948 में आयोजित हुए 14वें संस्करण में भारत की हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। ‘गोल्ड’ के प्रमोशन को लेकर इन दिनों अक्षय कुमार लगातार मीडिया के साथ मुलाकात कर रहे हैं। वही फिल्म के प्रमोशन को लेकर अक्षय ने शुक्रवार को ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब के एक सत्र में हिस्सा लिया। एक उपयोगकर्ता ने उनसे पूछा कि वह ट्रोल्स से कैसे निपटते हैं?
इस पर अक्षय ने ट्वीट किया, "मैं इनके साथ वही करता हूं जैसा धौंस जमाने वालों के साथ करता हूं.. इन्हें नजरअंदाज करता हूं।"
एक अन्य यूजर ने पूछा कि उन्हें युवा पीढ़ी में उनके जैसा कौन लगता है तो उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया।
'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अक्षय से यह पूछे जाने पर कि अगर वह कलाकार नहीं होते तो क्या होते, उन्होंने कहा, "मैं या तो सेना में शामिल होना चाहता या फिर युवाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देता।"
I deal with it like I deal with bullies #IgnoreIt https://t.co/xOUr4Zt2xa
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 10, 2018
Shorts see more
सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
read more
- किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
- Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
- सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
ताजा खबरें
View Moreआरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदान्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाईवियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफाअयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदातटीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तारचांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावाऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीकेफ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेजसफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्सप्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक