न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 फिल्में: 3 ब्लॉकबस्टर, 4 सुपरहिट, 3 हिट ये हैं रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘सिम्बा’ पर काम शुरू करने वाले हैं, जिसका निर्माण करण जौहर करने जा रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Feb 2018 11:01:15

12 फिल्में: 3 ब्लॉकबस्टर, 4 सुपरहिट, 3 हिट ये हैं रोहित शेट्टी

इन दिनों करण जौहर के साथ टीवी पर बॉलीवुड के लिए नया सुपर स्टार ढूंढऩे का काम कर रहे निर्देशक रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘सिम्बा’ पर काम शुरू करने वाले हैं, जिसका निर्माण करण जौहर करने जा रहे हैं। यह पहला मौका है जब दो नामी निर्माता निर्देशक एक साथ फिल्म बना रहे हैं। करण जौहर जहाँ निर्माता के रूप में ख्यात हैं वहीं रोहित शेट्टी हिट निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं। गत वर्ष रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल-4’ दी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 206 करोड़ का कारोबार किया। यह अजय देवगन के करियर की पहली ऐसी फिल्म और रोहित शेट्टी की दूसरी ऐसी फिल्म रही है जिसने इस आँकड़ें को छूने में सफलता प्राप्त की है।

अजय देवगन के साथ ‘जमीन’ नामक फिल्म से अपना निर्देशकीय सफर शुरू करने वाले रोहित शेट्टी ने अब तक कुल 12 फिल्मों का निर्देशन किया है जिसमें से 3 ब्लॉकबस्टर, 4 सुपरहिट और 3 हिट रही हैं। उनका करियर ग्राफ बहुत ही शानदार है। वैसे तो उन्होंने ज्यादातर फिल्में अजय देवगन को लेकर ही निर्मित की है लेकिन दो फिल्में शाहरुख खान के साथ भी की हैं। यह दो फिल्में हैं चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। शाहरुख खान दीपिका पादुकोण अभिनीत ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं उनकी ‘दिलवाले’ ने 200 का तो नहीं अपितु 150 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,rohit shetty,golmaal,simmba,karan johar,bollywood news

रणवीर सिंह के साथ कोल्ड ड्रिंक का विज्ञापन बनाने के बाद ही रोहित शेट्टी ने कहा था कि रणवीर सिंह में जबरदस्त ऊर्जा है। वे किरदार को जिस अंदाज में परदे पर पेश करते हैं वह लाजवाब है। यदि मुझे मौका मिला तो रणवीर को लेकर फिल्म जरूर बनाऊँगा। रोहित ने अपना यह वचन पूरा किया है और अब वे रणवीर सिंह को लेकर करण जौहर के बैनर तले ‘सिम्बा’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं जो दक्षिण की सुपर हिट फिल्म ‘टेम्पर’ का रीमेक है।

bollywood,rohit shetty,golmaal,simmba,karan johar,bollywood news

कुछ वर्ष पूर्व रोहित शेट्टी और करण जौहर ने सुभाष घई के साथ मिलकर उनकी सुपर हिट फिल्म ‘रामलखन’ के रीमेक की घोषणा भी की थी। इस फिल्म की पटकथा पूरी तरह से तैयार थी। फिल्म की घोषणा के वक्त इसका एक पोस्टर भी जारी किया गया था। फिल्म के दो महत्त्वपूर्ण किरदार राम और लखन के लिए कई सितारों के नामों पर विचार किया गया, लेकिन रोहित शेट्टी को कोई ऐसे दो सितारे नहीं मिले जो राम और लखन के किरदार को परदे पर पुन: जीवंत कर सके। हालांकि यह बात गले नहीं उतरती है लेकिन निर्माता द्वारा यही कारण बताया गया था, जिसके चलते यह फिल्म घोषणा के साथ ही डिब्बाबंद हो गई।

bollywood,rohit shetty,golmaal,simmba,karan johar,bollywood news

‘सिम्बा’ को लेकर निर्माता करण जौहर अभी से बहुत आशान्वित नजर आ रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होगी। अब देखने वाली बात यह है कि क्या रोहित शेट्टी अपनी 3 ब्लॉकबस्टर, 4 सुपरहिट और 3 हिट फिल्मों की सूची में ‘सिम्बा’ को कहां फिट कर पाते हैं। उनकी यह फिल्म इस वर्ष के अन्तिम शुक्रवा 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तरबूज या खाने में नहीं मिला जहर, फिर भी मुंबई में 4 मौतों का रहस्य बरकरार, FDA रिपोर्ट ने बढ़ाई उलझन
तरबूज या खाने में नहीं मिला जहर, फिर भी मुंबई में 4 मौतों का रहस्य बरकरार, FDA रिपोर्ट ने बढ़ाई उलझन
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन बनाए चार बड़े रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग कलेक्शन
ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन बनाए चार बड़े रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग कलेक्शन
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, प्रभास की ‘द राजा साब’ को दी टक्कर, 2026 की टॉप 5 फिल्मों में बनाई ज
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, प्रभास की ‘द राजा साब’ को दी टक्कर, 2026 की टॉप 5 फिल्मों में बनाई ज
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार