न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिखर पर रहते विवाह बंधन में बंधी नायिकाएँ, शादी और करियर अलग मुद्दा

वर्ष 2018 को बॉलीवुड जहाँ सफलता के लिए याद करेगा वहीं दूसरी तरफ इस वर्ष को वह बॉलीवुड नायिकाओं के विवाह बंधन में बंधने को भी याद करेगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 1:13:47

शिखर पर रहते विवाह बंधन में बंधी नायिकाएँ, शादी और करियर अलग मुद्दा

वर्ष 2018 को बॉलीवुड जहाँ सफलता के लिए याद करेगा वहीं दूसरी तरफ इस वर्ष को वह बॉलीवुड नायिकाओं के विवाह बंधन में बंधने को भी याद करेगा। इस वर्ष बॉलीवुड की कई नामचीन नायिकाओं—सोनम कपूर, प्रियंका चोपडा, दीपिका पादुकोण—ने स्वयं को विवाह के पवित्र बंधन में बांधा, वो भी तब जब यह सभी नायिकाएँ अपने करियर के शिखर पर हैं। शादी को अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं ने कवर किया था। हालांकि, इन शादियों में खास बात यह रही है कि शादी करने वाली इन अभिनेत्रियों ने या तो अपना करियर शुरू ही किया था, या फिर वे करियर के शिखर पर हैं। जबकि आमतौर पर हिंदी फिल्मों में अभिनेत्रियां करियर के ढलान पर शादी करती रही हैं।

bollywood,bollywood marriage,deepika padukone,priyanka chopra,sonam kapoor

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अनुज अंलकार कहते हैं, ‘दरअसल, पहले फिल्मों में अभिनेत्रियों के लिए कुछ खास नहीं होता था। शादीशुदा अभिनेत्रियों को काम मिलने की संभावना और घट जाती थी। इसलिए अभिनेत्रियां करियर के ढलान पर शादी करती थीं, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। उनका कहना है कि कई साल पहले कोई फिल्मकार सबसे पहले हीरो को साइन करता था और उसके बाद फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर कास्टिंग और हर चीज में उस हीरो का हस्तक्षेप होता था। हीरो के नाम पर फिल्में बनती थीं, चलती थीं। ऐसे में हीरो अपनी पसंद की हीरोइन चुनता था। नई लडकियों के आगे शादीशुदा हीरोइनें पीछे छूट जाती थीं। लेकिन आज कहानी पर फिल्में बन रही हैं। महिला केंद्रित फिल्में बन रही हैं। महिलाओं का महत्व पहले से बढा है। हीरो के नाम पर फिल्में बनाने का वक्त बीत गया है। इसका परिणाम है कि आज अभिनेत्रियों के भीतर से भय खत्म हो रहा है।

bollywood,bollywood marriage,deepika padukone,priyanka chopra,sonam kapoor

शादी के बारे में खुद दीपिका पादुकोण का कहना है कि, ‘डर किस बात का। शादी अपनी जगह है, करियर अपनी जगह। दोनों अलग-अलग चीजें हैं।’ इसके अतिरिक्त एक और चीज है जिसने अभिनेत्रियों में करियर को लेकर डर खत्म किया है। वह है फिल्मों का विषय। वर्तमान में कंटेंट प्रधान फिल्मों का दौर चल रहा है, जिसमें यह नहीं देखा जाता कि नायिका शादीशुदा है या कुँवारी। दर्शक सिर्फ विषय और उसके प्रस्तुतीकरण के चलते फिल्म देखता है। इसकी सबसे सशक्त बानगी थी नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बधाई हो’। 50 के पडाव को पार कर चुकी इस अभिनेत्री को केन्द्र में रखकर बनाई गई यह फिल्म बॉलीवुड में परिवर्तन को सशक्तता के साथ पेश करती है।

bollywood,bollywood marriage,deepika padukone,priyanka chopra,sonam kapoor

‘मासूम’, ‘काबिल’, ‘जन्नत-2’, ‘कृष’, ‘कृष-3’, ‘गुंडे’ सहित कई फिल्मों की पटकथा लिख चुके पटकथाकार संजय मासूम सितारों की शादियों पर कुछ अलग राय रखते हैं। उनका कहना है, ‘शादी सबका निजी मामला है और इसका फैसला उनका खुद का होता है। वक्त बदलता है, धारणाएं बदलती हैं, सोच बदलती है। पहले की सोच थी कि जिस हीरोइन की शादी हुई, तो उसकी फिल्म नहीं देखेंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। दर्शकों को कंटेट से मतलब है, व्यक्तिगत जीवन से इतना मतलब नहीं रह गया है और मुझे लगता है कि यह एक बदलाव है।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम