न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018 : सोनू सूद ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, कहा इकोफैंडली गणपति के साथ-साथ विसर्जन भी artificial पौंड में होना चाहिए

सोनू सूद ने कहा त्यौहार के साथ साथ वातावरण का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है इसलिए सिर्फ इकोफैंडली बप्पा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Sep 2018 11:26:06

Ganesh Chaturthi 2018 : सोनू सूद ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, कहा इकोफैंडली गणपति के साथ-साथ विसर्जन भी artificial पौंड में होना चाहिए

मायानगरी में जहां हर जगह गणपति की धूम है, गणेशोत्सव के दौरान जहा वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने गणेश की प्रतिमा मिट्टी और धागों से बनाई हैं वही वहीं सोनू सूद भी हर किसी से इकोफैंडली गणपति लाने की अपील कर रहे है। सोनू सूद ने कहा त्यौहार के साथ साथ वातावरण का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है इसलिए सिर्फ इकोफैंडली बप्पा ही नही, बल्कि उनका विसर्जन करने के लिए artificial पौंड का भी इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। सोनू कहते है, "मैं हमेशा सबको बोलता हूं कि इकोफैंडली गणपति लाना बहुत जरूरी है। आज कल तो इकोफैंडली पाउंड्स भी हर जगह बने हुए है। अंधेरी में है एक और हम काफी सालों से वहीं पर जाते हैं। पहले वहां कम लोग आते थे लेकिन अब तो वहां पर भी उतनी ही भीड़ होती है, जितनी कि समुंदर पर होती है। लोगों में awareness है अब।"

18 सालों से बप्पा को घर लाने वाले सोनू सूद बप्पा के आगमन की खुद तैयारियां करते हैं और उन्हें बड़े ही धूम धाम के साथ घर लेकर आते है। बप्पा की आरती से लेकर सभी विधियों का खास ख्याल रखा जाता है। लेकिन जब सोनू पहली बार बप्पा को घर लाये थे तो ज्यादा नही जानते थे, बस बप्पा का प्यार था, जिसने उन्हें सब सिख दिया। सोनू कहते है, "मुझे लगता है बप्पा ही सब तैयारियां करते है।जब मैं मुंबई नया आया था तो मुझे पता नही था कि किन विधियों के साथ आरती की जाती है, क्या कुछ किया जाता है। हमेशा फिल्मों में ही देख था। बप्पा के दर्शन tv पे करते थे, पंजाब में। और अब तो पंजाब में भी मुंबई की तरह यह फेस्टिवल मनाया जाता है। हर घर में बप्पा आते है, लोग विसर्जन के लिए जाते है।

bollywood,ganesh chaturthi 2018,sonu sood,eco friendly ganesh ji,ganesh puja

मुझे लगता है कि बप्पा की महिमा इतनी तेज़ी से हर जगह पहुची है कि आज 18 साल हो गए, पता ही नहीं चला। हमेशा तैयारी करते थे और अब तो मेरे सभी दोस्तों के घर गणपति आता है। बप्पा ही यह सब कुछ करवा रहे है।" इस मौके पे हर कोई मोदक का प्रसाद बनाता है, सोनू को मिठाईया बेहद पसंद है और उनका बस चले तो वोह एक बार में 10 मोदक खाने की इच्छा रखते है। सोनू कहते है, "बड़ी इच्छा होती है, मिठाई खाने की पर अभी मेरा एक्शन का schedule चल रहा है तो खा नही सकता। पर थोड़ा बहुत खाना चाहिए फर्क नही पड़ता। जब बप्पा की मिठाईया खायेंगे तो डाइटिंग के बारे में मत सोचिये। अगर मुझे कोई प्रॉब्लम न हो तो मैं 8-10 मोदक आराम से खा लू।"

bollywood,ganesh chaturthi 2018,sonu sood,eco friendly ganesh ji,ganesh puja

बता दे, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने भी गणेश मिट्टी और धागों से बनाए हैं। वरुण ने बताया कि यह गणेश मिट्टी और धागों से बनाए गए हैं। ये काफी रंगीन हैं और सुंदर भी। अनुष्का ने बताया, 'कलाकार अभिषेक सावंत ने अपनी क्रिएटिविटी नमूना पेश करते हुए यह प्रतिमा बनाई है। इसकी खासियत यह है कि इसमें किया गया काम हमारे देश के कारीगरों की प्रतिभा को बखूबी पेश करता है।' अनुष्का ने कहा कि भगवान गनपति की पूजा जरूर करनी चाहिए, क्योंकि वे पर्यावरण के रक्षक हैं। गणेश हाथी के मुहं के जरिए बताते हैं कि जंगल बचाओ तो वहीं उनको चढ़ने वाली दूब हरियाली का संदेश देती है। इसलिए ऐसे भगवान की पूजा में हमें इकोफ्रैंडली तरीका ही अपनाना चाहिए। गैर-बायोडिग्रेडेबल मूर्तियों के कारण वातावरण प्रदूषित हो जाता है, इनसे पानी के रिसोर्स भी गंदे होते हैं। ऐसे में कोशिश होनी चाहिए कि हम अपनी पूजा को पूरी तरह से पर्यावरण को सेफ रखने वाली बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल