न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: इन सितारों ने छोडा बॉलीवुड व परिवार का साथ, सिर्फ यादों में रहेंगे जिंदा

वर्ष 2018 आज अपनी अन्तिम सांसें ले रहा है। कल से नव वर्ष का आरम्भ होगा। बॉलीवुड के लिए यह वर्ष काफी सौगातें लेकर आया।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 31 Dec 2018 3:58:43

Flashback 2018: इन सितारों ने छोडा बॉलीवुड व परिवार का साथ, सिर्फ यादों में रहेंगे जिंदा

वर्ष 2018 आज अपनी अन्तिम सांसें ले रहा है। कल से नव वर्ष का आरम्भ होगा। बॉलीवुड के लिए यह वर्ष काफी सौगातें लेकर आया। इस वर्ष बॉलीवुड के कई अभिनेता-अभिनेत्रियाँ विवाह बंधन में बंधे, कई नए चेहरे दर्शकों के सामने आए और कुछ सिने कलाकारों के घर किलकारियाँ गुंजी। वहीं बॉलीवुड ने इस साल अपने कुछ ऐसे सितारों को खोया जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को हमेशा प्रभावित किया था। जिन स्टार्स ने इस साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया, उनमें श्रीदेवी, रीता भादुड़ी, कल्पना लाजिमी जैसे कई सिलेब्रिटीज शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन सितारों पर जो 2018 में इस दुनिया को छोडकर चले गए—

bollywood,flashback 2018,sridevi,shammi aunty,krishna raj kapoor,rita bhaduri,sujata kumar,kalpana lajmi,danish zehan,narendra jha,kavi kumar azad,shrivallabh vyas

श्रीदेवी — 24 फरवरी की सुबह-सुबह यह खबर फैन्स के लिए एक सदमे की तरह थी कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। ‘चांदनी’, ‘चालबाज’, ‘लम्बे’, ‘नगीना’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसे फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकीं श्रीदेवी का निधन दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने की वजह से हुआ।

bollywood,flashback 2018,sridevi,shammi aunty,krishna raj kapoor,rita bhaduri,sujata kumar,kalpana lajmi,danish zehan,narendra jha,kavi kumar azad,shrivallabh vyas

शम्मी आंटी — जया भादुडी द्वारा निर्मित टीवी सीरियल ‘देख भाई देख’ के अलावा श्वेत श्याम फिल्मों से लेकर रंगीन फिल्मों के दौर में कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री शम्मी (जिन्हें बॉलिवुड में शम्मी आंटी कहकर बुलाया जाता था) का लम्बी बीमारी के बाद 6 मार्च 2018 को निधन हो गया। शम्मी आंटी का असली नाम नरगिस रबाड़ी था, वह 89 साल की थीं। उन्होंने 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया था। शम्मी आंटी साल 1952 में दिलीप कुमार और मधुबाला के साथ फिल्म ‘संगदिल’ में सह नायिका की भूमिका में नजर आईं थीं।

bollywood,flashback 2018,sridevi,shammi aunty,krishna raj kapoor,rita bhaduri,sujata kumar,kalpana lajmi,danish zehan,narendra jha,kavi kumar azad,shrivallabh vyas

कृष्णा राज कपूर — 1 अक्टूबर 2018 को बॉलीवुड के प्रथम परिवार माने जाने वाले कपूर परिवार की श्रीमती कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया। वह 87 साल की थीं।

bollywood,flashback 2018,sridevi,shammi aunty,krishna raj kapoor,rita bhaduri,sujata kumar,kalpana lajmi,danish zehan,narendra jha,kavi kumar azad,shrivallabh vyas

रीता भादुड़ी — कभी बडे परदे पर ‘कहानी फूलन की’ में फूलन देवी बनकर नजर आई अभिनेत्री रीता भादुडी ने भी इसी साल दुनिया से हमेश्सा के लिए विदा ले लिया। इस वर्ष वे लोकप्रिय हुए शो ‘निमकी मुखिया’ में दादी का किरदार निभा रहीं थी। रीता भादुडी काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं और 17 जुलाई 2018 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

bollywood,flashback 2018,sridevi,shammi aunty,krishna raj kapoor,rita bhaduri,sujata kumar,kalpana lajmi,danish zehan,narendra jha,kavi kumar azad,shrivallabh vyas

सुजाता कुमार — गौरी शिंदे की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी की बहन का किरदार निभाने वाली सुजाता कुमार के लिए भी यह साल अंतिम सफर साबित हुआ। वह मेटास्टैटिक कैंसर की चपेट में थीं, जो कि अपने चौथे स्टेज पर था। 19 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया।

bollywood,flashback 2018,sridevi,shammi aunty,krishna raj kapoor,rita bhaduri,sujata kumar,kalpana lajmi,danish zehan,narendra jha,kavi kumar azad,shrivallabh vyas

कल्पना लाजिमी — अस्सी के दशक में ऑफ बीट फिल्म ‘रूदाली’ बनाने वाली फिल्मकार कल्पना लाजिमी ने भी 2018 में अपनी अंतिम सांसें ली। कल्पना लाजिमी किडनी के कैंसर से जूझ रही थीं। 23 सितम्बर 2018 को मौत ने उन्हें मात दे दी।

bollywood,flashback 2018,sridevi,shammi aunty,krishna raj kapoor,rita bhaduri,sujata kumar,kalpana lajmi,danish zehan,narendra jha,kavi kumar azad,shrivallabh vyas

दानिश जेहन — फेमस टूट्यूबर और ‘ऐस ऑफ स्पेस’ के प्रतिभागी दानिश जेहन की 20 दिसम्बर को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। दानिश अपने तीन दोस्तों के साथ किसी शादी से लौट रहे थे और मुंबई के वाशी के पास उनकी कार और एक ट्रक की भिड़ंत हो गई।

bollywood,flashback 2018,sridevi,shammi aunty,krishna raj kapoor,rita bhaduri,sujata kumar,kalpana lajmi,danish zehan,narendra jha,kavi kumar azad,shrivallabh vyas

नरेन्द्र झा — जयपुर से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता नरेन्द्र झा अपने अभिनय से फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। हाल के वर्षों में ‘रईस’, ‘काबिल’ और ‘हैदर’ और इस वर्ष 15 अगस्त को प्रदर्शित हुई जॉन अब्राहम अभिनीत सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता नरेन्द्र झा का 14 मार्च 2018 को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया।

bollywood,flashback 2018,sridevi,shammi aunty,krishna raj kapoor,rita bhaduri,sujata kumar,kalpana lajmi,danish zehan,narendra jha,kavi kumar azad,shrivallabh vyas

कवि कुमार आजाद — सोनी सब पर पिछले एक दशक से ज्यादा समय से प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हाथी के रूप में अपने हास्य से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद ने भी इसी साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कार्डिएक अरेस्ट की वजह से 9 जुलाई 2018 को उनका निधन हो गया।

श्रीवल्लभ व्यास — आमिर खान निर्मित अभिनीत फिल्म ‘लगान’ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके चरित्र अभिनेता श्रीवल्लभ व्यास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मूल रूप से जयपुर के रहने वाले श्रीवल्लभ व्यास की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। उनकी बीमारी के दौरान अभिनेता आमिर खान उनकी मदद किया करते थे। 7 जनवरी 2018 को उन्होंने अंतिम सांस ली। वल्लभ ने लगान के अतिरिक्त आमिर खान के साथ ‘सरफरोश’ में भी काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल