न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

द फकीर ऑफ वेनिस, अब फरवरी में, सिनेमाघरों ने दिया सुझाव

आगामी 18 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली फरहान अख्तर और अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ एक बार फिर से टल गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 Jan 2019 11:19:18

द फकीर ऑफ वेनिस, अब फरवरी में, सिनेमाघरों ने दिया सुझाव

आगामी 18 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली फरहान अख्तर और अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ एक बार फिर से टल गई है। इस बार इसके प्रदर्शन की राह में स्वयं सिनेमाघरों ने रुकावट खड़ी कर दी है। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों ने निर्माताओं को सलाह दी है कि वे अपनी फिल्म का प्रदर्शन का 18 जनवरी या 25 जनवरी के स्थान पर फरवरी में करें तो यह आपकी फिल्म के लिए ज्यादा अच्छा होगा। सिनेमाघरों ने कहा है कि इन दो सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसके चलते उनकी फिल्म को बड़ी संख्या में स्क्रीन्स नहीं मिल पाएंगी, ऐसे में इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा जो सराहना मिली है, उससे भुनाने में वे सफल नहीं हो पाएंगे।

इसी के चलते फिल्म के निर्माताओं ने फरहान अख्तर और अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ को अब 18 जनवरी के बजाय फरवरी में प्रदर्शित करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि पहले 18 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ‘व्हाय चीट इंडिया’, ‘रंगीला राजा’ और ‘फ्रॉड सैयां’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराव झेलना पड़ रहा था। इसके अतिरिक्त इसके बाद वाले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी और ठाकरे का प्रदर्शन होने के कारण उन्हें कम समय के लिए सिनेमाघर किराये पर मिल रहे थे। इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए अब इसका प्रदर्शन आगे बढ़ा दिया गया है।

bollywood,farhan akhtar,annu kapoor,the fakir of venice,the fakir of venice release date

फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ करीब एक दशक पहले बनी थी। यह फिल्म बॉलीवुड में फरहान को बतौर अभिनेता लॉन्च करने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज टलती रही है। फिल्म के निर्माता पुनीत देसाई ने मीडिया को जानकारी दी है कि, ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ को सभी मल्टीप्लेक्स से जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 18 जनवरी और 25 जनवरी को कई फिल्में रिलीज हो रहीं हैं। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ और ‘सिंबा’ ने ज्यादातर स्क्रीन पर कब्जा कर रखा है, जिसके चलते मल्टीप्लेक्स साझीदारों ने फिल्म की रिलीज तारीख को बढ़ाकर एक फरवरी करने का सुझाव दिया, जो फरहान अख्तर, अन्नू कपूर और ए.आर. रहमान की इस फिल्म के लिए सही रिलीज है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक