न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक दशक, 18 फिल्में, 9 हिन्दी, 4 पुरस्कार: यह है ‘उरी’ की पल्लवी शर्मा उर्फ यामी गौतम

पंजाबी परिवार में 28 नवम्बर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में जन्मी और चंडीगढ़ में पली-बड़ी यामी गौतम (Yami Gautam) की जिन्दगी का लक्ष्य पढ़ाई के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का था लेकिन अचानक से 20 वर्ष की आयु में इस युवती ने अपने को अभिनय के क्षेत्र में उतारने का निर्णय लिया

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 3:59:31

एक दशक, 18 फिल्में, 9 हिन्दी, 4 पुरस्कार: यह है ‘उरी’ की पल्लवी शर्मा उर्फ यामी गौतम

पंजाबी परिवार में 28 नवम्बर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में जन्मी और चंडीगढ़ में पली-बड़ी यामी गौतम (Yami Gautam) की जिन्दगी का लक्ष्य पढ़ाई के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का था लेकिन अचानक से 20 वर्ष की आयु में इस युवती ने अपने को अभिनय के क्षेत्र में उतारने का निर्णय लिया। उनके पिता मुकेश गौतम ने उन्हें उत्साहित किया, जो स्वयं पंजाबी फिल्मों के निर्देशक हैं। फिल्मों के लिए प्रयासरत रहते हुए यामी गौतम (Yami Gautam) को जब टीवी की दुनिया में काम करने का मौका मिला तो उन्हें इसे ही फिल्मों के लिए अपना पहला कदम माना और वर्ष 2008 में ‘चाँद के पार चलो’ नामक टीवी शो से अपना अभिनय करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने दूसरा शो ‘राजकुमार आर्यन’ किया जिसमें उन्होंने राजकुमारी भैरवी का किरदार निभाया था। टीवी की दुनिया में उन्हें कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक ‘ये प्यार ना होगा कम’ से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इस शो में उन्होंने लहर माथुर वाजपेयी का किरदार निभाया था।

yami gautam,about yami gautam,yami gautam movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस किरदार की लोकप्रियता ने उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खोले। उन्होंने फिल्मों में अपना करियर हिन्दी के बजाय कन्नड़ भाषा की फिल्म से किया। वर्ष 2009 में उन्होंने पहली बार बड़े परदे पर ‘उल्लास उत्सव’ के जरिये कदम रखा। कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुंह देखना पड़ा लेकिन दर्शकों ने यामी गौतम (Yami Gautam) के अभिनय की सराहना की। फिल्म में उनके सह सितारे के रूप में गणेश नजर आए थे। निर्देशन देवराजा पालन का था। कन्नड़ फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली यामी को हिन्दी फिल्मों के लिए तीन साल का इंतजार करना पड़ा।

yami gautam,about yami gautam,yami gautam movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

वर्ष 2012 में उन्होंने शूजित सरकार की फिल्म ‘विक्की डोनर’ के जरिये अपना करियर शुरू किया। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आए, जिनकी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता जॉन अब्राहम ने किया था। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी। छोटे बजट की इस फिल्म ने वर्ष 2012 में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया था। 5 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 700 प्रतिशत की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का कारोबार किया था।

‘विक्की डोनर’ ने वर्ष 2012 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपने झोली में तीन पुरस्कार— बेस्ट फिल्म (शूजित सरकार), बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर (अनु कपूर) और बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस (डॉली अहलूवालिया) के डाले। इस फिल्म को 2012 के फिल्मफेयर पुरस्कारों में सात श्रेणियों में नामित किया गया, जिनमें से इसकी झोली में 4 पुरस्कार आए। अपनी पहली फिल्म के लिए यामी गौतम फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित हुई लेकिन विजयी नहीं हो पाईं। इसके अतिरिक्त इस फिल्म के लिए यामी गौतम को स्टार स्क्रीन अवार्ड, प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड, टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड, जी सिने अवार्ड, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड, स्टारडस्ट अवार्ड के लिए नामित किया गया था। इतने सारे पुरस्कारों के लिए नामित होने वाली यामी गौतम की झोली में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड और जी सिने अवार्ड आए।

yami gautam,about yami gautam,yami gautam movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘विक्की डोनर’ की व्यापक सफलता ने यामी गौतम (Yami Gautam) को बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों की नजरों में ला दिया। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपने करियर में ‘एक्शन जैक्सन’ से लेकर हालिया प्रदर्शित ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ तक में काम किया है। इन 9 वर्षों में उन्होंने कुल मिलाकर 9 हिन्दी और 9 तमिल तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। अर्थात् प्रति वर्ष उन्होंने 2 फिल्में दर्शकों को दी।

yami gautam,about yami gautam,yami gautam movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

यामी गौतम (Yami Gautam) के करियर में वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई ऋतिक रोशन अभिनीत और संजय गुप्ता निर्देशित व राकेश रोशन निर्मित ‘काबिल’ ने अहम् भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उन्होंने एक अंधी युवती का किरदार निभाया था, जिसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी जाती है। इस फिल्म में जितनी खूबसूरत वे लगी उतनी किसी और फिल्म में नजर नहीं आई। उनके ऊपर फिल्माये गए गीतों ने उनकी खूबसूरती में इजाफा किया। बेहतरीन अदाकारी से भरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यह उनके करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी।

yami gautam,about yami gautam,yami gautam movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस वर्ष उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI : The Surgical Strike)’ दी है जिसने अपनी गरज से अब तक 220 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म में उन्होंने इंटेलीजेंस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। हालांकि उनकी भूमिका उतनी बड़ी नहीं है जितनी की विक्की कौशल की है, लेकिन है महत्त्वपूर्ण। अपनी भूमिका को उन्होंने पूरी विश्वसनीयता के साथ परदे पर उतारा है। दर्शकों ने जहाँ विक्की की सराहना की है, वहीं यामी गौतम उनके लिए न भूलने वाली छवि के रूप में स्थापित हुई हैं। मध्यम बजट (45 करोड़) में बनी इस फिल्म से अभी भी उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई करेगी।

बॉलीवुड में इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाया जा चुका है। निर्माता निर्देशकों की नजरों में यामी और विक्की हॉट जोड़ी के रूप में छाए हुए हैं। दर्शक इन्हें किसी रोमांटिक फिल्म में एक साथ देखने की उम्मीद संजोय हैं। अब यह उम्मीद कब पूरी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल