न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदर्शन से 8 दिन पहले सेंसर बोर्ड का फरमान, चीट इंडिया का बदला टाइटल

आगामी शुक्रवार 18 जनवरी को इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘चीट इंडिया’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के शीर्षक को लेकर सेंसर बोर्ड ने अब अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 10 Jan 2019 1:06:41

प्रदर्शन से 8 दिन पहले सेंसर बोर्ड का फरमान, चीट इंडिया का बदला टाइटल

आगामी शुक्रवार 18 जनवरी को इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘चीट इंडिया’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के शीर्षक को लेकर सेंसर बोर्ड ने अब अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को अपनी फिल्म के शीर्षक में बदलाव करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के आखिरी दिनों में अचानक से सेंसर बोर्ड के इस निर्देश को निर्माताओं ने मान लिया है और अब उन्होंने अपनी फिल्म को ‘वाय चीट इंडिया’ शीर्षक से प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है।

फिल्म प्रदर्शन से महज एक हफ्ते पहले ही सेंसर ने टाइटल पर आपत्ति की। बताया जा रहा है कि फिल्म को सेंसर की एक्जामिनिंग कमिटी ने पिछले गुरुवार को देखा था और फिल्म के विषय के हिसाब से टाइटल को ‘मिस लीड’ करने वाला पाया। शीर्षक बदलने के निर्देशों के बीच निर्माताओं की तरफ से दलील दी गई कि टाइटल पिछले दो साल से पब्लिक डोमेन में है और फिल्म के ट्रेलर और प्रोमोज में भी काफी समय से इसे चलाया जा रहा है। फिल्म के पोस्टरों को इसी नाम से प्रकाशित किया गया है, लेकिन सेंसर बोर्ड टाइटल बदलने के फैसले पर अडिग रहा।

bollywood,emraan hashmi,cheat india,cheat india title,sensor board

निर्माताओं को प्रदर्शन में सिर्फ एक सप्ताह के समय को देखते हुए विवादों में जाना उचित नहीं समझा और उन्होंने सेंसर के सुझाव पर हामी भर दी। इस तरह ‘चीट इंडिया’ का टाइटल बदलकर ‘वाय चीट इंडिया’ हो गया है। सेंसर बोर्ड के ने फिल्म को यू/ए सर्टीफिकेट के साथ प्रदर्शित करने की इजाजत दी है।

सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के सिर्फ एक दृश्य पर कट लगाया है और एक अन्य दृश्य जिसमें ड्रग्स इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है, को ब्लर करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि पहले यह फिल्म 25 जनवरी को मणिकर्णिका और ठाकरे के साथ प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन बडे टकराव से बचने के चलते इस फिल्म को एक सप्ताह पहले 18 जनवरी को प्रदर्शित किया जा रहा है। हालांकि इस तारीख को भी उसे राधिका आप्टे की ‘बंबरिया’ गोविंदा की ‘रंगीला राजा’ और फरहान अख्तर की ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ से मुकाबला करना पडेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम