न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक से सुलझे, दूसरे से अटके ‘चीट इंडिया’, इन फिल्मों से होगा टकराव

महाक्लैश को देखते हुए ‘चीट इंडिया’ को एक सप्ताह पहले दर्शकों के सामने लाया जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 4:01:39

एक से सुलझे, दूसरे से अटके ‘चीट इंडिया’, इन फिल्मों से होगा टकराव

हाल ही में समाचार आए थे कि इमरान हाशमी निर्मित और अभिनीत फिल्म ‘चीट इंडिया (Cheat India)’ के निर्माताओं ने अपनी फिल्म को टकराव से बचाने के लिए एक सप्ताह पहले प्रदर्शित करने का मानस बनाया है। इस बात की निर्माताओं द्वारा आधिकारिक घोषणा मीडिया के साथ बातचीत करते हुए की गई। पहले यह फिल्म 25 जनवरी को कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की जीवनी पर बनी ‘ठाकरे’ से टकरा रही थी। इसके अतिरिक्त इसी दिन ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ का प्रदर्शन भी संभव था। इस महाक्लैश को देखते हुए ‘चीट इंडिया’ को एक सप्ताह पहले दर्शकों के सामने लाया जा रहा है।

bollywood,emraan hashmi,cheat india,the fakir of venice,fraud saiyaan

अब 18 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली ‘चीट इंडिया’ को बॉक्स ऑफिस पर दो अन्य फिल्मों से टकराव झेलना पडेगा। यह दो फिल्में हैं—‘फ्रॉड सैंया’ और ‘फकीर ऑफ वेनिस’। यह दोनों फिल्में कॉमेडी जॉनर की है जिन्हें दर्शक सबसे ज्यादा देखना पसन्द करता है। ‘फ्रॉड सैया’ अपने ट्रेलर जारी होने के बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता जगाती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर कल ही फरहान अख्तर और अन्नू कपूर अभिनीत ‘फकीर ऑफ वेनिस’ का ट्रेलर जारी किया गया है जो दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है।

bollywood,emraan hashmi,cheat india,the fakir of venice,fraud saiyaan

ऐसे में यह कहना कि इमरान हाशमी के लिए यह मुकाबला कडा नहीं है, गलत है। बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी पिछले लंबे समय से असफल चल रहे हैं। इसे देखते हुए उनके यह मुकाबला भी कम नहीं है। हालांकि अपने विषय और प्रस्तुतीकरण के चलते उनकी फिल्म ‘चीट इंडिया’ ने दर्शकों में उत्सुकता बना ली है, जिसको देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरूआत लेगी। उम्मीद है कि यह पहले दिन 3 से 5 करोड का कारोबार करने में कामयाब होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम