टाइगर श्रॉफ की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 2’ पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर ने और अब तक रिलीज हो चुके तीनों गानों ‘ओ साथी’ और ‘लो सफर’ और ‘मुंडेया‘ ने खूब धमाल मचाया हुआ है। इस फिल्म में हमें टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म के जरिए पहली बार टाइगर की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी उनके साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। हाला ही में 'बागी 2' का एक और गाना ‘एक दो तीन’ रिलीज़ किया गया है। यह गाना एक आइटम सांग है और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है। गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हॉटनेस का तड़का लगाती दिख रही हैं। यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए 'एक दो तीन' का रीक्रिएटेड वर्जन है।














