न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसे निर्देशक जिनकी इच्छा करना है शाहरुख के साथ काम, ‘जीरो’ की असफलता का कोई असर नहीं

गत दिसम्बर में प्रदर्शित होकर बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई शाहरुख खान की ‘जीरो’ के बाद मीडिया में शाहरुख को लेकर नकारात्मक विचार व्यक्त किए गए।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 08 Jan 2019 5:44:51

ऐसे निर्देशक जिनकी इच्छा करना है शाहरुख के साथ काम, ‘जीरो’ की असफलता का कोई असर नहीं

गत दिसम्बर में प्रदर्शित होकर बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई शाहरुख खान की ‘जीरो’ के बाद मीडिया में शाहरुख को लेकर नकारात्मक विचार व्यक्त किए गए। लेकिन वास्तवितकता यह है कि 50 वर्ष पार करने के बाद भी इस सितारे के लिए बॉलीवुड की नई निर्देशकों की खेप उनके साथ काम करने को लेकर लालायित है। ‘जीरो’ की असफलता के बाद कुछ बदला है तो सिर्फ यह कि अब उनके पास जो प्रस्ताव आ रहे हैं उन फिल्मों का बजट कम है और यही होना भी चाहिए। भारी भरकम बजट के तले बॉक्स ऑफिस सफलता का दबाव रहता है लेकिन सीमित बजट में बनाई गई फिल्म अपने विषय और प्रस्तुतीकरण को लेकर सफल हो जाती है।

बढती उम्र शाहरुख खान के लिए रोडा नहीं बन पाई है। यह सुपर सितारा आज भी व्यस्त है। आज भी काम के कई प्रस्ताव उनके पास हैं और वे युवावस्था की तरह ही ऊर्जायमान तरीके से अपने फिल्म करियर को आगे बढा रहे हैं। अपने हालिया दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा है, ‘‘मैं 50 की उम्र के बाद ऐसा सोच सकता था कि काफी काम कर लिया है अब थोडा आराम कर लिया जाए। लेकिन मैंने देखा कि बॉलीवुड में आ रही नये निर्देशकों की फौज मेरे साथ काम करने के लिए उत्तेजित है। उनका इस उम्र में भी मेरे प्रति यह रुझान मुझे भी उत्तेजित करता है। मैं इन नए निर्देशकों के लिए माध्यम हूं। अगर निर्देशक के पास एक नई सोच है तो मैं उसके विचार की अभिव्यक्ति के लिए एक माध्यम बन सकता हूं और इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है। एक अभिनेता के तौर पर मैं इनके साथ कई सारी चीजों को नए सिरे से कर सकता हूं, बिलकुल वैसे ही जैसा कि मैंने 25 साल पहले किया था।’’

वर्तमान में बॉलीवुड के 9 ऐसे निर्देशक हैं जिनकी शाहरुख खान के साथ फिल्मों को लेकर बातचीत चल रही है। आइए डालते हैं एक नजर इन निर्देशकों पर जो उनके साथ काम करना चाहते हैं—

bollywood,Shah Rukh Khan,bollywood director

महेश मथाई — ‘सारे जहाँ से अच्छा’ नामक फिल्म का निर्देशन ये निर्देशक करने जा रहा है। फरवरी माह में उनकी फिल्म शूटिंग शुरू होगी, जो शाहरुख खान की जीरो के पहली फिल्म होगी। यह पहले भारतीय अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बॉयोपिक है, जिसे आगामी वर्ष प्रदर्शित किया जाएगा।

bollywood,Shah Rukh Khan,bollywood director

कबीर खान — सलमान खान के साथ बजरंगी भाई, ट्यूबलाइट और एक था टाइगर सरीखे फिल्में देने वाले कबीर खान की एक अनाम फिल्म पर शाहरुख खान से बातचीत चल रही है।

bollywood,Shah Rukh Khan,bollywood director

मनीष शर्मा — कभी शाहरुख खान को लेकर ‘फैन’ का निर्देशन कर चुके मनीष शर्मा इन दिनों फिर शाहरुख खान को लेकर फिल्म बनाने के प्रयास में हैं। उनकी यह फिल्म एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है।

bollywood,Shah Rukh Khan,bollywood director

राहुल ढोलकिया — शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ बना चुके राहुल ढोलकिया वॉर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए वे शाहरुख खान को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। वर्ष 2017 में वे शाहरुख खान 100 करोडी रईस निर्देशित कर चुके हैं।

bollywood,Shah Rukh Khan,bollywood director

शिमित अमीन — 11 साल पहले शाहरुख खान को लेकर शिमित अमीन ने ‘चक दे इंडिया’ बनाई थी। इस फिल्म को लेकर उस समय इसके निर्माता, निर्देशक और अभिनेता का कहना था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं होगी लेकिन चूंकि कथानक बेहतरीन है इसी को देखते हुए इसे बनाया गया। दर्शकों ने शिमित अमीन की फिल्म को हिट कराया। अपने कथानक और प्रस्तुतीकरण के चलते यह फिल्म आज भी बॉलीवुड के माइलस्टोन है। शिमित अमीन अपनी अनाम फिल्म के लिए एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं।

bollywood,Shah Rukh Khan,bollywood director

पुष्कर व गायत्री — यह निर्देशक द्वय शाहरुख खान को लेकर दक्षिण भारत की सुपर हिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का रीमेक बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए शाहरुख से बातचीत हो चुकी है लेकिन उन्होंने अभी तक इसे अपनी मंजूरी नहीं दी है।

bollywood,Shah Rukh Khan,bollywood director

फरहान अख्तर — सफल फ्रेंचाइजी डॉन का निर्माण करने वाले फरहान अख्तर उन्हें अब अपने निर्देशन में डॉन-3 के साथ काम करना चाहते हैं। पिछले दिनों समाचार थे कि शाहरुख खान ने फरहान से कहा है कि वे डॉन-3 की पटकथा को जल्द पूरा करें। उनके फरहान अख्तर के साथ बातचीत से यह निष्कर्ष निकलता है कि शाहरुख ‘सारे जहाँ से अच्छा’ के बाद फरहान अख्तर के निर्देशन में एक बार फिर क्राइम ड्रामा शूट करेंगे।

bollywood,Shah Rukh Khan,bollywood director

अमित शर्मा — गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘बधाई हो’ नामक फिल्म देने वाले निर्देशक अमित शर्मा के साथ भी शाहरुख खान की बातचीत चल रही है। पिछले दिनों समाचार थे कि वे जल्द ही अमित शर्मा से मुलाकात करेंगे और उनकी पटकथा पर गौर करेंगे।

bollywood,Shah Rukh Khan,bollywood director

श्रीराम राघवन — आयुष्मान खुराना के अंधाधुन बनाने वाले निर्देशक श्रीराम राघवन की एक थ्रिलर फिल्म के लिए शाहरुख खान से बातचीत चल रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है वे जल्द ही शाहरुख खान को लेकर अपनी फिल्म की घोषणा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम