न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सम्पत्ति ट्रस्टी: दिलीप कुमार बांद्रा की जमीन के लिए 999 सालों तक ‘पट्टेदार’

मुंबई के एक बिल्डर के साथ बांद्रा इलाके में बंगले की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार को बडा सहारा मिला।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 06 Jan 2019 8:13:40

सम्पत्ति ट्रस्टी: दिलीप कुमार बांद्रा की जमीन के लिए 999 सालों तक ‘पट्टेदार’

मुंबई के एक बिल्डर के साथ बांद्रा इलाके में बंगले की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार को बडा सहारा मिला। संपत्ति के असली मालिकों, सेठ मूलराज खटाऊ ट्रस्ट (एसएमकेटी) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अभिनेता संपत्ति के स्थायी पट्टेदार हैं न कि किरायेदार, जैसा कि कहने की कोशिश की जा रही है। ट्रस्टी ने कहा कि दिलीप कुमार के पास इस संपत्ति का 999 सालों तक के लिए पट्टा है। एसएमकेटी द्वारा अपने वकील अल्तमश शेख के हवाले से शनिवार-रविवार को मीडिया में जारी एक प्रमुख सार्वजनिक नोटिस में कहा गया कि संपत्ति के किराये का रूप पहले ही बदल चुका है और लीज अभी भी वैध है।

यह सार्वजनिक नोटिस दिवंगत सुनीत सी. खटाऊ के कानूनी उत्तारधिकारियों, एसएमकेटी सेटलमेंट के लाभार्थियों और दिवंगत चंद्रकांत एम. खटाऊ के ट्रस्टी में से एक की ओर से जारी की गई है।

bollywood,dilip kumar,saira banu,property dispute

हाई-प्रोफाइल विवाद में यह नई बात तब सामने आई है, जब दिलीप कुमार (96) और सायरा बानो (74) ने बिल्डर समीर एन. भोजवानी को 250 करोड रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा। इससे पहले, सेलेब्रिटी दंपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की थी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर जवाबी पलटवार करते हुए भोजवानी को मानहानि का नोटिस भेज दिया।

यह विवाद दिलीप कुमार के पाली हिल बंगला नंबर-16 को लेकर है, जो 1,600 वर्गमीटर के भूखंड पर है। कहा जाता है कि इसकी कीमत 250 करोड रुपये से अधिक है। अभिनेता 2003 में पत्नी के साथ बांद्रा पश्चिम के उसी इलाके में बंगला नंबर-34 में रह रहे हैं। सायरा बानो पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह नंबर-16 वाली जगह पर दिलीप कुमार की याद में एक संग्रहालय का निर्माण कराएंगी।

(इनपुट एजेंसी से)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम