न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावत' सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद बप्पा के दरबार पहुंची दीपिका पादुकोण

सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद खुश होकर फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धी विनायक मंदिर पहुंची।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jan 2018 3:31:54

'पद्मावत' सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद बप्पा के दरबार पहुंची दीपिका पादुकोण

सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत फिल्‍म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दाखिल राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अपने आदेश में कोई बदलाव नहीं करेगा और सभी राज्‍यों को आदेश का पालन करने को कहा है। इसके बाद यह फिल्म पूरे देश में 25 जनवरी को ही रिलीज होगी।

दोनों राज्यों ने फिल्म के रिलीज होने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देते हुए अदालत के फैसले पर पुनर्विचार के लिए सोमवार को याचिका लगाई थी। मगंलवार को इस पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

कोर्ट ने कहा कि आप कुछ संगठनों की धमकी का हवाला दे रहे हैं ऐसी याचिका पर हम सुनवाई क्यों करें। फिल्म को सर्टिफिकेट मिला है और कोर्ट ने रिलीज करने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब पूरे देश में पद्मावत को रिलीज करना ही होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्रसिंह कालवी ने कहा कि आज पद्मावती शर्मिंदा हो गई।

दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धी विनायक मंदिर पहुंची

वही सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद खुश होकर फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धी विनायक मंदिर पहुंची। दीपिका ने बप्पा के सामने मत्था टेकते हुए फिल्म 'पद्मावत' के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर के बाहर मीडिया का जमावड़ा देखने को मिला। कड़ी चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच दीपिका ने मंदिर में प्रवेश किया। 'पद्मावती' उर्फ़ दीपिका इस दौरान पत्रकारों के सवालों से भी बचती नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल