न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम करना चाहती हैं दीपिका, जगी सीक्वल की उम्मीदें

गत वर्ष अभिनेता रणवीर सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आगामी मार्च माह में अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 11 Jan 2019 3:04:55

इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम करना चाहती हैं दीपिका, जगी सीक्वल की उम्मीदें

गत वर्ष अभिनेता रणवीर सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आगामी मार्च माह में अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी जिन्होंने गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘राजी’ के जरिये तहलका मचाया था। इस फिल्म ने अकेले आलिया भट्ट के बेहतरीन अभिनय की बदौलत 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,deepika padukone,andhadhun,andhadhun sequel

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने एक साक्षात्कार में इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें 2019 में क्या-क्या करना है। उनका कहना है कि मेंटल हैल्थ पर काम जारी रहेगा। इसके बाद मैं अपने माता-पिता और बहन के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहूंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने वाद्य यंत्र सीखने की इच्छा जाहिर की है। उनका कहना है कि मैं हर वर्ष यह सोचती हूं कि मैं किसी न किसी वाद्य यंत्र को बजाना सीखूंगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। किन्तु इस वर्ष मैं पियानो या गिटार बजाना जरूर सीखूंगी।

bollywood,deepika padukone,andhadhun,andhadhun sequel

एक तरफ जहाँ वे संगीतमय वाद्य यंत्र सीखने की इच्छा रखती हैं वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि वे गत वर्ष प्रदर्शित हुई आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ‘अंधाधुन’ के सीक्वल में काम करें। ज्ञातव्य है कि आयुष्मान खुराना की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को निर्देशक श्रीराम राघवन ने बनाया था, जो अपनी थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। आयुष्मान खुराना के साथ इस फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे ने काम किया था। दीपिका पादुकोण के इसके सीक्वल में काम करने की इच्छा को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि श्रीराम राघवन इसकी पटकथा को आगे बढाते हुए इसके दूसरे भाग की कल्पना करें, जिसमें दीपिका पादुकोण के लिए कोई ऐसी भूमिका निकले जो उन पर सूट करती हो। अब देखने के बात यह है कि क्या राघवन दीपिका की इच्छा को पूरा करने के लिए इस फिल्म का सीक्वल प्लान करते हैं या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम