न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नई दुल्हन दीपिका के स्वागत के लिए सज गया रणवीर सिंह का मुंबई वाला बंगला, तस्वीरें

अब यहां मुंबई में दूल्हा-दुल्हन के स्वागत में रणवीर के घर पर तैयारी बेहद खास नजर आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Nov 2018 12:25:50

नई दुल्हन दीपिका के स्वागत के लिए सज गया रणवीर सिंह का मुंबई वाला बंगला, तस्वीरें

बॉलीवुड ( Bollywood ) के बाजीराव-मस्तानी यानी रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) अब ऑफिशियली एक दूसरे के हो गए हैं। 14 और 15 नवंबर को दोनों ने इटली (Italy) के लेक कोमो स्थित विला देल बालबियानेलो (lake como villa del balbianello) में शादी रचाई और बीती रात रिलीज़ की गई उनकी दो तस्वीरें अब तक सुर्खियों में हैं। रणवीर औ दीपिका ने 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की और 15 को सिंधी तरीके से शादी रचाई है। शादी की तस्वीरों का फैन्स को बड़ी हो बेसब्री से इंतज़ार था और बीती शाम उन्होंने अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अब यहां मुंबई में दूल्हा-दुल्हन के स्वागत में रणवीर के घर पर तैयारी बेहद खास नजर आ रही है।

bolywood,deepika padukone,ranveer singh,deepveer marriage,ranveer house,shaadi,mumbai

इटली में हुई इस शादी के बाद मुंबई में बांद्रा स्थित रणवीर कपूर का बंगला नई दुल्हन दीपिका के स्वागत के लिए पूरी तरह सज चुका है। घर के बाहर लाइटों की खूबसूरत सजावट की गई है। ऐसा लग रहा है कि नई बहू के स्वागत के लिए यह बंगला पूरी तरह से तैयार है।

तस्वीरों को लेकर दीवानगी का आलम कैसा था इसी से समझ लीजिए कि जैसे ही दीपिका के इंस्टाग्राम से ये तस्वीरें पोस्ट की गईं, उसके महज 2 घंटे के भीतर इन तस्वीरों को 26 लाख के करीब लाइक्स मिले और अब खबर बनने तक 51 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

bolywood,deepika padukone,ranveer singh,deepveer marriage,ranveer house,shaadi,mumbai

bolywood,deepika padukone,ranveer singh,deepveer marriage,ranveer house,shaadi,mumbai

bolywood,deepika padukone,ranveer singh,deepveer marriage,ranveer house,shaadi,mumbai

बड़े ही फ़िल्मी अंदाज़ में रणवीर के पिता ने दीपिका बहू को कही यह बात

दीपिका-रणवीर ( Deepika Ranveer Marriage ) की इस शादी में बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे, इन करीबियों में एक हैं रणवीर सिंह की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव, निताशा ने इस न्यूली वेड कपल की एक तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में लगाया है और इस स्टोरी में बताया है कि रणवीर के पिता जगजीत भवनानी ने अपनी बहू दीपिका को सात फेरों के बाद क्या कह कर बधाई दी। निताशा के पोस्ट के मुताबिक रणवीर के पिता ने शादी के बाद दीपिका को बड़े ही फिल्मी अंदाज में बधाई दी। उन्होंने दीपिका और रणवीर की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने (ये दीवानी तो मस्तानी हो गई) का इस्तेमाल करते हुए तुकबंदी बनाई और कहा, 'ये दीवानी तो भवनानी हो गई।' रणवीर के पिता की यह लाइन सुनकर लगता है, बेटे रणवीर की तरह ही वह खुद भी बड़े फिल्मी हैं। आपको बता दें रणवीर सिंह का सरनेम भवनानी है, लेकिन रणवीर अपने नाम के साथ भवनानी नाम नहीं लगाते हैं।

शादी की तारीख चुनने के पीछे भी एक खास कनेक्शन था। दरअसल रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म यानी संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। इसलिए शादी के लिए ये तारीख तय की गई थी। 'रामलीला' के बाद दीपिका और रणवीर 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' में साथ काम किया। बाजीराव मस्तानी में दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। शादी के बाद दीपवीर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। खास बात यह है रणवीर और दीपिका अपने रिसेप्शन में गिफ्ट्स नहीं स्वीकार करेंगे। इन दोनों ने अपने रिसेप्शन के इन्विटेशन कार्ड के जरिए अपने मेहमानों से अपील की है कि वे जो भी तोहफे देना चाहते हैं उसे एक संस्था को चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। गौरतलब है कि दीपवीर की ये जोड़ी एक संस्था से जुड़ी हुई है और वे चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाले सभी गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में इस संस्था को डोनेट कर दिया जाए। शादी के बाद यह कपल 18 नवम्बर को भारत वापस आएगा। दोनों ने शादी के बाद इंडस्ट्री और फैमिली फ्रेंड्स के लिए दो रिसेप्शन रखे हैं। पहला 21 नवम्बर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में होगा। जबकि दूसरा 28 नवम्बर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी