न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पद्मावत’ को कहीं नहीं छूती ‘मणिकर्णिका’, कमाई में तो बिलकुल नहीं

गणतंत्र दिवस के मौके को बॉलीवुड में कमाई के नजरिये से बेहतरीन माना जाता है। इ

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 11:42:27

‘पद्मावत’ को कहीं नहीं छूती ‘मणिकर्णिका’, कमाई में तो बिलकुल नहीं

गणतंत्र दिवस के मौके को बॉलीवुड में कमाई के नजरिये से बेहतरीन माना जाता है। इस मौके पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को सफलता मिलती ही है ऐसा माना जाता है और पिछले कुछ वर्षों के गणतंत्र दिवस को देखें तो इस मौके पर प्रदर्शित हुई फिल्में सफल ही हुई हैं। इस गणतंत्र दिवस के मौके पर कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का प्रदर्शन हुआ। इस फिल्म से उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल करेगी लेकिन निराशा हाथ लगी। गत वर्ष इस मौके पर पद्मावत का प्रदर्शन हुआ था जिसने रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया था।

मणिकर्णिका और पद्मावत की यूं तो कोई तुलना नहीं हो सकती है लेकिन बॉक्स ऑफिस को दृष्टिगत रखते हुए उसका आंकलन करना जरूरी लगता है। ‘पद्मावत’ ने अपने ओपनिंग डे पर 19.40 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि ‘मणिकर्णिका’ सिर्फ 8.75 करोड़ का कारोबार ही कर पायी। इस कारोबार से आधा कारोबार तो ‘पद्मावत’ अपने पेडप्रीव्यू (5 करोड़) के मार्फत ही कर लिया था।
आइए डालते हैं एक नजर इन दोनों फिल्मों के पहले 5 दिन के कारोबार—

bollywood,deepika padukone,padmavat,kangana ranaut,manikarnika

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

पहला दिन—8.75 करोड़
दूसरा दिन—18.10 करोड़
तीसरा दिन—15.10 करोड़
चौथा दिन—5.10 करोड़
पाँचवाँ दिन—4.75 करोड़

bollywood,deepika padukone,padmavat,kangana ranaut,manikarnika

पद्मावत

बुधवार (पेडप्रीव्यू)—5 करोड़
गुरुवार पहला दिन—19.40 करोड़
शुक्रवार दूसरा दिन—32 करोड़
शनिवार तीसरा दिन—27 करोड़
रविवार चौथा दिन—31 करोड़

पद्मावत ने जहाँ चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी, वहीं मणिकर्णिका ने 5 दिन में मात्र 52 करोड़ का कारोबार किया है। मणिकर्णिका के बारे में अब यह कहा जा सकता है कि यह पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 60 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी, जबकि पद्मावत ने अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।
यदि फिल्म के बजट की बात की जाए तो ‘पद्मावत’ 185 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म थी, वहीं दूसरी ओर बजट मणिकर्णिका का भी बहुत ज्यादा है। इसे लगभग 125 करोड़ के बजट में बनाया गया है। मणिकर्णिका के अब तक के कारोबार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म वर्ष 2019 की पहली बड़ी असफल फिल्म साबित हुई है। इसकी लागत निकलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम