न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसिल... नहीं बनेगी सलमान खान की फिल्म 'बीवी नम्बर 1' का रीमेक

जुड़वा 2 के हिट होते ही डेविड धवन के साथ एक और फिल्म के रीमेक की खबर उड़ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Dec 2017 12:27:06

कैंसिल... नहीं बनेगी सलमान खान की फिल्म 'बीवी नम्बर 1' का रीमेक

जुड़वां 2 फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाया वरुण धवन ने। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई। बस फिर क्या था जुड़वा 2 के हिट होते ही डेविड धवन के साथ एक और फिल्म के रीमेक की खबर उड़ गई। खबर आई थी कि डेविड धवन सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर वन का रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें वरूण धवन सलामन खान का किरदार निभाएंगे।

बता दे, 1999 में आई सलमान खान- करिश्मा कपूर- सुष्मिता सेन स्टारर इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने ही किया था।

लेकिन फिलहाल डेविड धवन का बीवी नंबर वन का रीमेक बनाने का कोई मन नहीं है। यह बात खुद डेविड धवन ने एक इंटरव्यू के दौरान कही। डेविड धवन ने कहा 'यह एक महज अफवाह है, मुझे खुशी है कि लोगों को हमारी अगली फिल्म का इंतजार है। लेकिन फिलहाल मैं बीवी नंबर वन का कोई रीमेक नहीं बना रहा हूं। मुझे पता है कि रीमेक या सीक्वल बनाना मेरे लिए आसान है। लेकिन मैं एक ओरिजनल फिल्म ला रहा हूँ जो दर्शको के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं होगी'।

अपने सात साल के सफर में वरुण ने अब तक नौ फिल्मों में नायक के तौर पर काम किया है, जिसमें से तीन फिल्म - एबीसीडी-2, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वा-2 ने सौ करोड से ज्यादा कारोबार किया है। रोहित शेट्टी निर्देशित ‘दिलवाले’ ने 150 करोड का कारोबार किया था, लेकिन इसे शाहरुख खान की फिल्म माना गया। जुड़वा-2 सोलो नायक के तौर पर वरुण धवन की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। आने वाले वर्ष में उनकी दो फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिनमें से एक फिल्म सुजीत सरकार की ‘अक्टूबर’ है, जो अपनी अलग तरह की फिल्मों- पिंक, विक्की डोनर, पीकू के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म से न सिर्फ वरुण धवन बल्कि बॉलीवुड भी खासा आशान्वित है। अब देखने वाली बात यह है क्या आगामी वर्ष भी वरुण धवन अपनी सफलता के ट्रेक को बनाए रखने में सफल रहते हैं या उन्हें बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुंह देखना पड़ता है। यदि ऐसा होता भी है तो वरुण की सितारा हैसियत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्यों उन्हें अपने पांच साल नायक के दौर में लगातार 9 सफल फिल्में देकर एक रिकॉर्ड स्थापित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल