न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरसे बाद परदे पर डैनी ‘गुलाम गौस खान’ की सशक्त वापसी, गूंजेगी रौबदार आवाज

आज इस फिल्म में गुलाम गौस खान की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ अभिनेता डैनी डेंनजोगप्पा (Danny Denzongpa) का लुक जारी किया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 6:49:51

अरसे बाद परदे पर डैनी ‘गुलाम गौस खान’ की सशक्त वापसी, गूंजेगी रौबदार आवाज

पिछले कुछ दिनों से मीडिया में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अभिनीत और अद्र्ध निर्देशित फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ के समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। इन दिनों में ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म से जुड़े सितारों के पोस्टर जारी किए हैं। यह फिल्म आगामी वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में धूम मचाने की तैयारी में है। हालांकि यह सोलो रिलीज नहीं होगी, क्योंकि इसके सामने इमरान हाशमी की ‘चीट इंडिया’ और ऋतिक रोशन अभिनीत आनन्द कुमार की बायोपिक ‘सुपर 30’ भी हैं। इन दो फिल्मों से टकराव के बावजूद कंगना की यह फिल्म न सिर्फ चर्चाओं में है बल्कि दर्शकों का इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्र्रेज नजर आ रहा है। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन बड़ी ओपनिंग लेते हुए 11-12 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

अपनी घोषणा के समय से ही लगातार ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों ही फिल्म के निर्माताओं ने कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे, अतुल कुलकर्णी और जीशू सेनगुप्ता के लुक को रिवील किया था। और आज इस फिल्म में गुलाम गौस खान की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ अभिनेता डैनी डेंनजोगप्पा (Danny Denzongpa) का लुक जारी किया गया है।

bollywood,danny denzongpa,gulam ghaus khan,manikarnika the queen of jhansi,kangana ranaut

जाने माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर डैनी के ‘गुलाम गौस खान’ वाले लुक को साझा किया है। सामने आई तस्वीर में डैनी घोड़े पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके आसपास मौजूद लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस दृश्य से साफ झलक रहा है कि फिल्म का यह कोई महत्त्वपूर्ण दृश्य है जिसमें अफरा-तफरी नजर आ रही है और डैनी कोई सूचना लेकर लक्ष्मीबाई के पास तेजी से जा रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि गुलास गौस खान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जोकि खट्टर खान परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह रानी लक्ष्मी बाई के सेनापति थे और मुख्य सलाहकार थे। रानी लक्ष्मी बाई उन्हें प्यार से गौस बाबा बुलाया करती थी। इस फिल्म में दो बेहतरीन अदाकारों कंगना रनौत और डैनी को एक साथ परदे पर देखना वाकई दिलचस्प होगा। उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों के मध्य फिल्माये गए दृश्य असरकारक व संवाद प्रभावशाली होंगे।

फिल्म के निर्माता कमल जैन के बीते दिनों ही डीएनए को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि, ‘गौस खान के किरदार के लिए डैनी हमारी पहली पसंद थे। इस रोल के लिए हमें और किसी को अप्रोच करने की जरूरत नहीं थी। वह इस किरदार के लिए फिट हैं और उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी है।’

इसी के साथ अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा था कि, ‘हमारी फिल्म एक बड़े स्तर पर बनी है और उसमें वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल हुआ है। भगवान की दया से हमारा डैडलाइन अब कंट्रोल में है। यह एक शानदार अनुभव था। 25 जनवरी के बाद, एक छोटा सा ब्रेक लेकर कहीं बाहर जाऊंगी क्योंकि इस फिल्म में मैंने काफी लम्बे समय तक काम किया है।’
इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध निर्देशक कृष ने किया है, लेकिन फिल्मांकन के दौरान कंगना रनौत की अत्यधिक दखलंदाजी के कारण उन्होंने स्वयं ही फिल्म से किनारा कर लिया, जिसके बाद इस फिल्म के निर्माताओं ने कंगना रनौत को फिल्म के निर्देशन की बागडोर सौंप दी। हालांकि कंगना का कहना है कि फिल्म के टाइटल में बतौर निर्देशक कृष का ही नाम जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम