न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर दिखेगा ‘शनिवारवाड़ा’ का जलवा, ‘पानीपत’ में है अहम् भूमिका

‘मोहन जोदारो’ का हादसा बनाने के बाद निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अब एक और ऐतिहासिक ड्रामा ‘पानीपत’ के नाम से बनाने जा रहे हैं,

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 3:07:09

फिर दिखेगा ‘शनिवारवाड़ा’ का जलवा, ‘पानीपत’ में है अहम् भूमिका

‘मोहन जोदारो’ का हादसा बनाने के बाद निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अब एक और ऐतिहासिक ड्रामा ‘पानीपत’ के नाम से बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने नितिन देसाई के स्टूडियो में ‘शनिवारवाड़ा’ का सैट लगाना शुरू किया है। बुधवार 18 अप्रैल को इस सैट की शुरूआत विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई। जिसमें स्वयं आशुतोष गोवारिकर और उनकी पत्नी के साथ नितिन देसाई ने भाग लिया। ‘पानीपत’ संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को प्रदर्शित होगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिए निर्माता-निर्देशक मराठा योद्दाओं के गौरव को स्क्रीन पर लाने की तैयारी में हैं।

गौरतलब है कि नितिन देसाई ने इससे पहले आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘जोधा अकबर’ के लिए आगरा फोर्ट का सैट तैयार किया था। बॉलीवुड में इस सैट की खासी चर्चा हुई थी। नितिन देसाई ने अपने इस सैट से मुगल काल के समय को बखूबी दर्शाने में सफलता प्राप्त की थी। अब वे आशुतोष गोवारिकर के लिए ‘पेशवाओं’ की जिन्दगी को ‘शनिवारवाड़ा’ के जरिये उकरने का प्रयास करेंगे। इससे पहले संजय लीला भंसाली ने भी अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए शनिवारवाड़ा का आलीशान सैट तैयार करवाया था। नितिन देसाई का मुकाबला अब उनकी फिल्म के सैट से है। बाजीराव मस्तानी भी पेशाओं पर आधारित कहानी थी।

‘पानीपत’ में पहली बार संजय दत्त और अर्जुन कपूर साथ दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर पोस्टर पहले ही जारी हो चुका है। पोस्टर को देखकर फिल्म की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन दृश्य देखने को मिलेंगे। आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है। पानीपत का तृतीय युद्ध अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच हुआ था। उत्तर भारत में मराठा राजाओं के बढ़ते वर्चस्व को खत्म करने के लिए इस युद्ध में अवध के दो राजाओं ने भी अहमद शाह अब्दाली का साथ दिया था। 14 जनवरी 1761 को हुए इस युद्ध में भूखे ही मैदान में उतरने के कारण मराठाओं को हार का मुंह देखना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक