न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सालों लिव इन में रहने के बाद भी टूट गया इन बॉलीवुड सितारों का रिश्ता

कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार के परवान को चढ़ाकर लिव इन में रहने के बाद उसी प्यार से कतराने लगे। तो आइये जानते हैं ऐसे रिश्तों के बारे में जो लिव इन के बाद टूट गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Apr 2018 5:34:03

सालों लिव इन में रहने के बाद भी टूट गया इन बॉलीवुड सितारों का रिश्ता

बॉलीवुड को प्यार की दुनिया कहा जाए तो कोई गलत बात नहीं होगी क्योंकि बॉलीवुड की लगभग हर फिल्म में प्यार तो होता ही हैं। फिल्मों में दिखाया जाने वाला यह प्यार असल जिंदगी में भी सेलेब्स के बीच होता हैं। इस प्यार को और अटूट बनाने के लिए सेलेब्स लिव इन रिलेशन में रहना पसंद करते हैं ताकि एक-दुसरे को अच्छे से जान पाए। लेकिन रिश्तों की कोई गारंटी नहीं होती यह तो विश्वास पर टिका होता हैं। इसलिए लिव इन में रहने के बाद भी कई सेलेब्स के रिश्ते टूटते नजर आये। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार के परवान को चढ़ाकर लिव इन में रहने के बाद उसी प्यार से कतराने लगे। तो आइये जानते हैं ऐसे रिश्तों के बारे में जो लिव इन के बाद टूट गया।

failed live in relationship,bollywood celebrities,bollywood

* जॉन अब्राहिम और बिपाशा बसु

मॉडलिंग के दिनों से ही ये दोनों एक्टर्स एक-दूसरे को जानते थे। फिल्म जिस्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इस बीच दोनों एकसाथ लिव इन रिलेशन में भी रहने लगे थे लेकिन फिर अचानक इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इनके ब्रेकअप की वजह आज तक पता नहीं चल पाई है।

failed live in relationship,bollywood celebrities,bollywood

* सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

टीवी सीरियल के सेट पर एक्टिंग करते-करते इन दोनों एक्टर्स को सच में एक-दूसरे से प्यार हो गया और एक रियेलिटी शो पर ही दोनों ने अपने प्यार का इज़हार भी कर दिया। अंकिता और सुशात का रिलेशनशिप लगभग 6 साल तक चला और इस दौरान कई सालों तक ये दोनों एकसाथ एक घर में भी रहन लगे थे। खबरों की मानें तो अपनी को स्टार कृति सेनन से नज़दीकियों की वजह से सुशांत ने अंकिता को छोड़ दिया।

failed live in relationship,bollywood celebrities,bollywood

* रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ

साल 2014 में सलमान खान को छोड़कर कैटरीना रणबीर कपूर के साथ लिव इन में रहने लगी थीं। दोनों मुंबई के वेस्ट बांद्रा में एक फ्लैट में साथ रहते थे। लिव इन में रहने के एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया जबकि इन दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।

failed live in relationship,bollywood celebrities,bollywood

* लारा दत्ता और कैली दोरजी

शादी से पहले लारा भी भूटान के एक्टर केली दोरजी के साथ लिव में रह चुकी हैं। लारा, कैली को 10 साल से डेट कर रहीं थीं लेकिन फिर अचानक ना जाने क्या हुआ जो इस खूबसूरत कपल का ब्रेकअप हो गया। 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए।

failed live in relationship,bollywood celebrities,bollywood

* राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू

डिंपल कपाडिया से शादी करने से पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना टीवी एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू को डेट कर रहे थे। ये दोनों 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे और तभी साथ में थिएटर भी किया करते थे। खबरों की मानें तो राजेश खन्ना के रोक-टोक करने और पाबंदियां लगाने की वजह से अंजू उन्हें छोड़कर अपने पैरेंट्स के साथ रहने लगी थीं। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन खबरें तो ये भी थीं कि डिंपल कपाडिया को देखने के बाद राजेश खन्ना ने अपना सालों पुराना अंजू से रिश्ता तोड़ दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल