न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड में सलमान खान के अलावा इन सितारों पर भी चल चुकें है आपराधिक मुकदमे

फ़िल्मी सितारें जितनी अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं उतने ही अपने विवादों से भी जाने जाते हैं। कई बार खुद की गलती की वजह से तो कई बार दूसरों की पब्लिसिटी की वजह से इन्हें कोर्ट के चक्कर काटने पड़े।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Jan 2018 7:42:55

बॉलीवुड में सलमान खान के अलावा इन सितारों पर भी चल चुकें है आपराधिक मुकदमे

फ़िल्मी सितारें जितनी अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं उतने ही अपने विवादों से भी जाने जाते हैं। कई बार खुद की गलती की वजह से तो कई बार दूसरों की पब्लिसिटी की वजह से इन्हें कोर्ट के चक्कर काटने पड़े। इनमें सबसे ऊपर नाम याद आता है सलमान खान का नाम जिन पर अभी हालही में वाल्मीकि समाज द्वारा कुछ कमेंट करने पर विवाद हुआ। तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कलाकारों के बारे में जो विवादों से जुड़े रहे

bollywood celebrities who faces criminal lawsuits,sonali bendre,Salman Khan,saif ali khan,shiny ahuja,sanjay dutt,john abraham,ankit tiwari,fardeen khan,bollywood,gossips,entertainment

* सोनाली बेंद्रे :

बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक सोनाली बेंद्रे भी जेल और कचहरी के चक्कर में पड़ चुकी हैं। एक जमाने में सोनाली बेंद्रे पर रिलीजियस ग्रुप की भावनायें आहत करना का आरोप लगा था। बाद में सोनाली को जमानत मिल गयी थी, लेकिन बॉलीवुड की इस चांद सी हीरोइन पर ये केस एक दाग की तरह लग गया।

bollywood celebrities who faces criminal lawsuits,sonali bendre,Salman Khan,saif ali khan,shiny ahuja,sanjay dutt,john abraham,ankit tiwari,fardeen khan,bollywood,gossips,entertainment

* सलमान खान :

2002 के सितंबर महीने में सलमान खान की लैंडक्रूजर गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई। फुटपाथ पर कई मजदूर सो रहे थे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उस वक्त सलमान खान को लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोपी बनाया और गिरफ्तार किया था।

bollywood celebrities who faces criminal lawsuits,sonali bendre,Salman Khan,saif ali khan,shiny ahuja,sanjay dutt,john abraham,ankit tiwari,fardeen khan,bollywood,gossips,entertainment

* जॉन अब्राहम :

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम का बहुत बड़े बाइक लवर हैं। लेकिन बाइक के प्रति ये क्रेज उनको साल 2006 में काफी भारी पड़ गया था। जॉन को उस साल तेज बाइक चलाने और 2 लोगों को अपनी बाइक से चोट पहुंचाने के आरोप में अदालत ने इन्हें 15 दिन जेल की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में जमानत मिलने पर वे जेल जाने से से बच गए थे।

bollywood celebrities who faces criminal lawsuits,sonali bendre,Salman Khan,saif ali khan,shiny ahuja,sanjay dutt,john abraham,ankit tiwari,fardeen khan,bollywood,gossips,entertainment

* फरदीन खान :

फरदीन को 2001 में उनकी फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' के रिलीज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

bollywood celebrities who faces criminal lawsuits,sonali bendre,Salman Khan,saif ali khan,shiny ahuja,sanjay dutt,john abraham,ankit tiwari,fardeen khan,bollywood,gossips,entertainment

* अंकित तिवारी :

बॉलीवुड में आज रोमांटिक गानों के पर्याय बन चुके म्यूजिक कंपोजर और प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी भी जेल की हवा खा चुके हैं। पिछले साल अंकित तिवारी की एक दोस्त ने उन पर रेप का आरोप लगाया था जिस कारण उनको जेल जाना पड़ा था।

bollywood celebrities who faces criminal lawsuits,sonali bendre,Salman Khan,saif ali khan,shiny ahuja,sanjay dutt,john abraham,ankit tiwari,fardeen khan,bollywood,gossips,entertainment

* संजय दत्त :

सलमान खान के अच्छे दोस्त यानी संजय दत्त 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों के दौरान अवैध हथियार रखने के कारण गिरफ्तार किए गए थे। 2013 में उन्हें टाडा कानून के तहत पांच साल की सजा हुई है और फिलहाल वे सजा काटचुके हैं।

bollywood celebrities who faces criminal lawsuits,sonali bendre,Salman Khan,saif ali khan,shiny ahuja,sanjay dutt,john abraham,ankit tiwari,fardeen khan,bollywood,gossips,entertainment

* सैफ अली खान :

बॉलीवुड के छोटे नबाव का नाम सलमान खान के साथ चिंकारा केस में तो आया ही था। लेकिन पिछले दिनों पर जब सैफ अपनी बीवी के साथ एक रेस्टोरेंट में गए हुए थे तो वहां एक शख्स से इनकी हाथापाई हो गई थी लड़ाई में उस आदमी की नाक टूट गयी थी, बाद में वहां मौजूद लोगों की गवाही पर सैफ पर केस दर्ज किया गया था।

bollywood celebrities who faces criminal lawsuits,sonali bendre,Salman Khan,saif ali khan,shiny ahuja,sanjay dutt,john abraham,ankit tiwari,fardeen khan,bollywood,gossips,entertainment

* शाइनी आहूजा :

अपनी घेरलू नौकरानी के साथ बलात्कार करने के मामले में शाइनी आहूजा का अदालत ने सात साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनने के बाद शाइनी आहूजा कोर्ट में रो पड़े थे। आपको बता दें कि पीड़िता ने आरोप वापस ले लिए थे लेकिन उसके बाद भी कोर्ट ने सजा सुनाई थी। फिलहाल शाइनी आहूजा जेल से बाहर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल