न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूमर : सेंसर बोर्ड ने लगाए 300 कट, प्रसून जोशी का इंकार

सोशल मीडिया पर 'पद्मावत' एक बार फिर से सक्रिय है। इस बार यह अपने प्रदर्शन तिथि के साथ-साथ सेंसर बोर्ड द्वारा लगाए गए कटों से भी चर्चाओं में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jan 2018 11:49:13

रूमर : सेंसर बोर्ड ने लगाए 300 कट, प्रसून जोशी का इंकार

सोशल मीडिया पर 'पद्मावत' एक बार फिर से सक्रिय है। इस बार यह अपने प्रदर्शन तिथि के साथ-साथ सेंसर बोर्ड द्वारा लगाए गए कटों से भी चर्चाओं में है। बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम के अनुसार सेंसर बोर्ड ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती उर्फ पद्मावत में 300 कट लगाये हैं। संजय लीला भंसाली स्वयं अपनी देखरेख में उन दृश्यों को सम्पादक की टेबल पर हटा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर न तो संजय लीला भंसाली ने कोई स्पष्टीकरण दिया है और न ही सेंसर बोर्ड ने इस बात को स्वीकारा है कि उसने 300 कट लगाने के आदेश दिए हैं।

सेंसर बोर्ड का कहना है कि उसने इतिहासकारों की समिति द्वारा सुझाए गए 5 सुधारों को फिल्म में लागू करने का आदेश दिया, जिन्हें संजय लीला भंसाली ने मान लिया है। वहीं दूसरी ओर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इन समाचारों को निराधार बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि फिल्म में 300 कट लगाए गए हैं। प्रसून जोशी ने कहा, निर्माताओं ने सुझाए गए पाँच सुधारों के साथ फिल्म की फाइनल कॉपी सेंसर बोर्ड को सौंप दी है, जिसे पहले ही यू/ए प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। सेंसर बोर्ड की कार्यवाही पूरी हो चुकी है और 300 कट्स लगाने के समाचार पूरी तरह से मिथ्या और झूठे हैं। यह सब सेंसर बोर्ड को बदनाम करने की नीयत से किया जा रहा है।

bollywood,cbfc,prasoon joshi,padmavat,sanjay leela bhansali,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,entertainment,gossips

सवाल यह पैदा होता कि यदि यह बात सही है कि पद्मावती में 300 कट लगेंगे तो फिर पद्मावती में बचेगा क्या। क्या संजय लीला भंसाली दर्शकों को सिर्फ हाथी, घोड़े और युद्ध के दृश्य दिखायेंगे। जहाँ तक हमारी याद्दाश्त काम करती है सेंसर बोर्ड ने कभी किसी फिल्म में इतने कट नहीं लगाए।

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत यह फिल्म अब 25 जनवरी को समस्त भारत में प्रदर्शित होने जा रही है। लेकिन राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से स्पष्ट कहा है कि पद्मावती का प्रदर्शन राजस्थान में नहीं होगा। इसे राजस्थान में बैन कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर