न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह: उरी, एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर और दक्षिण का तडका ‘पेट्टा’

नववर्ष के दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 1:40:27

बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह: उरी, एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर और दक्षिण का तडका ‘पेट्टा’

नववर्ष के दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन तीन फिल्मों में एक सत्य घटना पर आधारित है, एक उपन्यास पर आधारित बॉयोपिक है और एक मसाला एंटरटेनमेंट है। पहली दो फिल्में बॉलीवुड की है और तीसरी दक्षिण भारत की तमिल भाषा में बनी, जिसका हिन्दी वर्जन प्रदर्शित किया जा रहा है। इन तीनों फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस का पहले दिन का आंकडा क्या रहेगा, उसी पर एक नजर।

bollywood,bollywood box office,uri,the accidental prime minister,petta

‘उरी’

विक्की कौशल यामी गौतम और परेश रावल अभिनीत ‘उरी’ सच्ची घटना पर आधारित सर्जिकल स्ट्राइक पर है। फिल्म की कहानी भारतीय सेना की ओर से 28 और 29 सितंबर 2016 में ‘उरी’ पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ट है। उस दौरान इस सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा पूरे देश में हुई थी। इस फिल्म को कम बजट में बनाया गया है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि पहले दिन यह फिल्म 3-4 करोड का कारोबार करने में सफल हो सकती है।

bollywood,bollywood box office,uri,the accidental prime minister,petta

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

बात एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की करें तो, यह फिल्म पिछले दो सप्ताह से लगातार सुर्खियों में बनी है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म विवादों में है। हो रहे विवाद के मुताबिक, इस फिल्म में मनमोहन सिंह का महिमामंडन करने और गांधी परिवार को खलनायक दिखाने का आरोप लग रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में अनपुम खेर नजर आएंगे। फिल्म में उनका लुक भी मनमोहन सिंह जैसा ही दिखाई दे रहा है। यह फिल्म मनमोहन सिंह के सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर बनी है। इस फिल्म में संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना ने अभिनीत किया है। एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म अपने विवादों की वजह से दर्शकों को पहले दिन अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। बाद में इस फिल्म के साथ दर्शक जिज्ञासा और माउथपब्लिसिटी के तौर पर जुडेगा। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन 3 करोड के आसपास कारोबार कर सकती है। हो सकता है विवादों के चलते यह आंकडा बढ भी जाए।

bollywood,bollywood box office,uri,the accidental prime minister,petta

‘पेट्टा’

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होने वाली तीसरी फिल्म दक्षिण भारत के सुपर सितारे रजनीकांत की ‘पेट्टा’ है, जो उनकी 2.0 के बाद आ रही है। इस फिल्म को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता। हालांकि इस फिल्म को उत्तर भारत में भारी तादाद में स्क्रीन्स और शोज मिले हैं। यह पूरी तरह से एक मसाला एंटरटेनर है, जिसमें एक्शन का जबरदस्त तडका है। तीन सप्ताह पूर्व प्रदर्शित हुई कन्नड भाषा की केजीएफ के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस जो ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है उससे हिन्दी भाषी दर्शकों में इन फिल्मों का क्रेज बढ गया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि रजनीकांत विजय सेतुपथी और नवाजउद्दीन सिद्दीकी अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3-4 करोड के मध्य कारोबार कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम