न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बोमन ने उठाए दो बड़े कदम, पहला कदम स्वयं का प्रोडक्शन हाउस और दूसरा...

बॉलीवुड में गत दिन अभिनेता बोमन ईरानी ने दो बड़े कदम उठाए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 6:38:25

बोमन ने उठाए दो बड़े कदम, पहला कदम स्वयं का प्रोडक्शन हाउस और दूसरा...

बॉलीवुड में गत दिन अभिनेता बोमन ईरानी ने दो बड़े कदम उठाए हैं। उनका पहला बड़ा कदम रहा अपने प्रोडक्शन हाउस की घाषणा करना और उसके लोगो का अनावरण अमिताभ बच्चन ने करवाना। इसके अतिरिक्त उनका दूसरा बड़ा कदम रहा है निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी को साइन करना जिसमें वे एक अहम् भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अभिनेता बोमन ईरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही आगामी फिल्म से जुड़ गए हैं। फिल्म में अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। बोमन ने एक बयान में कहा, ‘ऐसी ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनने के लिए चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक मजबूत टीम है, जिसमें संदीप सिंह (निर्माता), ओमंग कुमार और विवेक आनंद ओबेरॉय शामिल हैं और मैं इनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। यह नववर्ष की शानदार शुरुआत है और मैं इस यादगार सफर के लिए उत्साहित हूं।’ गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में इस फिल्म का पहला पोस्टर 23 भाषाओं में लॉन्च हुआ था। ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को गुजरात और देशभर में विभिन्न जगहों पर फिल्माया जाएगा। फिल्म में मोदी के एक चाय विक्रेता से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।

bollywood,boman irani,boman irani production house,narendra modi biopic

वहीं दूसरी ओर अब तक अपने अभिनय के लिए विशिष्ट पहचान बना चुके बोमन ईरानी ने अब प्रोडक्शन में कदम रखा है। उन्होंने गुरुवार को अपना प्रोडक्शन हाउस ‘ईरानी मूवीटोन’ लांच किया। अमिताभ बच्चन ने कम्पनी के लोगों का अनावरण किया। इस प्रोग्राम के लिए बर्डमैन के स्क्रिप्ट राइटर एजेक्जेंडर डिनेलरिस को भी भारत आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर बोमन ईरानी ने कहा, ‘सिनेमा में बहुत कुछ बदल रहा है। मैं बस यह सुनिश्चित करना चाहता हूँ कि यह उद्योग जिस बुनियाद पर टिका है वह दिन प्रतिदिन मजबूत होती जाए।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम